Punjab Flood: केजरीवाल-मान की जोड़ी कल करेगी पंजाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, दिल्ली से जाएगी राहत सामग्री
Punjab Flood: पंजाब इस समय भारी बारिश और बाढ़ की विकट चुनौती का सामना कर रहा है। सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है, लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं और ज़िंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद जारी है। ऐसे कठिन समय में आम आदमी पार्टी (आप) अपने सामाजिक दायित्व को पूरी संवेदनशीलता और ज़मीनी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है।
पढ़े : Punjab Flood Relief: जेपी नड्डा का भरोसा बोले, “पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे”
केजरीवाल-मान की जोड़ी बनी उम्मीद की किरण
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों के लिए एक मजबूत संबल बनकर सामने आए हैं। गुरुवार को दोनों नेता मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की प्रत्यक्ष समीक्षा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। एक राष्ट्रीय नेता का इस संकट में ज़मीनी हालात समझना, आम आदमी पार्टी की सेवा-भावना का जीवंत उदाहरण है।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
दिल्ली से राहत सामग्री, सौरभ भारद्वाज अग्रणी भूमिका में
दिल्ली के विभिन्न मोहल्लों, बाज़ारों और सामाजिक समूहों से राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है। इसमें राशन, दवाइया, कपड़े, टॉर्च, मच्छरदानी, बेडशीट, साबुन, सैनिटाइज़र, दूध पाउडर, बच्चों के डायपर, कैंडल्स, टूथपेस्ट-टूथब्रश और पीने का पानी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
सौरभ भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष स्वयं राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच चुके हैं और सेवा कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सांसदों-विधायकों का एक महीने का वेतन राहत कोष में
आप पार्टी के सांसदों और विधायकों ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह स्पष्ट करता है कि पार्टी का हर प्रतिनिधि इस आपदा में पंजाब के साथ खड़ा है।
प्रशासनिक स्तर पर तत्परता
मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं कई जिलों का दौरा कर चुके हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। NDRF, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतें और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटे हैं। प्रशासनिक तत्परता से पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
“यह समय मानवता का है, राजनीति का नहीं” – अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संगठनों से पंजाब की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर मानवता के लिए काम करने का है।
“पंजाब का दुख, पूरे देश का दुख”
आप ने यह संदेश दिया है कि पंजाब की पीड़ा सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा ज़िम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने बच्चों को बचा रही हैं, बुज़ुर्गों को दवा और राशन की ज़रूरत है – तब मदद के ट्रक नहीं, भरोसा और अपनापन पहुंच रहा है। यही सेवा से प्रेरित राजनीति की सच्ची पहचान है।

