PM Modi 75th Birthday: 75 नमो पार्क, रक्तदान शिविर…पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी बीजेपी
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी। एक मां पेड़ के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन और वन विभाग से अनुमति लेकर 75 जिलों में नमो वन लगाए जाएंगे।
75 शहरों में नमो पार्क बनाए जाएंगे। रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी चुनिंदा किताबें बांटी जाएंगी। प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्रीज दिखाई जाएंगी। वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कई जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा गया है।
पढ़े : अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के सुरक्षा बलों को किया सम्मानित, 31 नक्सली मारे गए
2014 से चली आ रही परंपरा
दिव्यांगों की मदद के लिए उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने केंद्रीय महासचिव सुनील बंसल के नेतृत्व में एक समिति बनाई है। दरअसल, यह परंपरा 2014 से चली आ रही है, जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तभी से भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाना शुरू कर दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
17 सितंबर को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का काम किया जाएगा। 70 से ज्यादा शहरों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ‘विकसित भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ जैसे संदेश दिए जाएंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गुजरात के वडनगर में जन्मे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता चाय की दुकान चलाते थे और उनकी मां एक गृहिणी थीं। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने पिता की चाय की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद वे संघ से जुड़ गए। वे आरएसएस की शाखाओं में जाने लगे। इसके बाद 60 के दशक में उन्होंने संघ प्रचारक के तौर पर काम करना शुरू किया। 1968 में उन्होंने जशोदाबेन से शादी की, लेकिन बाद में वे अलग हो गए।

