A big gift for the women of Punjab, the first installment of the Mawan Dhiyaan Satkar Yojana has been released, with crores of rupees reaching 50 lakh accounts. (Image: X/@AAPPunjab)
Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पहली किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को धुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) का औपचारिक शुभारंभ किया और इसके साथ ही करीब 50 लाख पंजीकृत महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की गई।
सरकार का दावा है कि यह योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) राज्य की अधिकांश महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और आने वाले समय में इसका दायरा और भी बढ़ाया जाएगा।
1100 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर
योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) के शुभारंभ के साथ ही राज्य सरकार ने करीब 1100 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना का वेब लिंक लॉन्च करते हुए कहा कि लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर बैंक से राशि जमा होने के संदेश भी भेजे गए हैं। तीन महीने की सम्मान राशि एक साथ सीधे खातों में जमा की गई है, जिससे महिलाओं को तुरंत आर्थिक सहायता मिल सके।
Read More: बेअंत सिंह की विरासत से सीएम की दौड़ तक, चर्चा में रवनीत सिंह बिट्टू
किसे कितनी राशि मिलेगी?
योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) के तहत विभिन्न वर्गों की महिलाओं को अलग-अलग दर से आर्थिक सहायता दी जा रही है। सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन महीने की 3000 रुपये की राशि दी गई है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह के अनुसार पहली किस्त में 4500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
97 प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं तक इस योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी आवेदन कर सकती हैं। बाद में पंजीकरण कराने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
योजना का लाभ लेने के लिए क्या हैं शर्तें?
सरकार के अनुसार इस योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं-
- महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- वह पंजाब की स्थायी निवासी हो।
- उसका नाम मतदाता सूची (Voter List) में दर्ज हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
सरकार ने बताया कि कई जिलों में अभी भी बैंक खाते खुलवाने और आधार लिंक कराने की प्रक्रिया जारी है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने योजना (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) के लिए कुछ श्रेणियों को अपात्र भी घोषित किया है। इनमें शामिल हैं-
- सरकारी कर्मचारी
- सरकारी पेंशनभोगी
- आयकरदाता परिवारों की महिलाएं
इन वर्गों की महिलाओं को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
जल्द पूरी करें बैंक और आधार की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि यदि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। इससे भविष्य की किस्तें बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) में प्राप्त हो सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आधारित यह योजना महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवारों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता मिलेगी।
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ (Punjab Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) के तहत पहली किस्त जारी होने के साथ पंजाब सरकार ने महिला कल्याण से जुड़े अपने बड़े वादे की शुरुआत कर दी है। लगभग 50 लाख महिलाओं तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली यह योजना राज्य की सबसे बड़ी महिला लाभार्थी योजनाओं में शामिल हो सकती है। आने वाले महीनों में नए पंजीकरण के साथ इसका दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है।

