Punjab War Against Drugs Campaign: 25,000 से अधिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Punjab War Against Drugs Campaign: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को अब तक बड़ी सफलता मिल चुकी है। 1 मार्च 2025 से लेकर अब तक पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16,400 एफआईआर दर्ज की हैं और 25,646 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
पढ़े : CM Bhagwant Mann: सीएम मान को हाईकोर्ट से राहत, मानहानि केस में व्यक्तिगत पेशी पर दी गई छूट
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में 1,059 किलोग्राम हेरोइन, 366 किलोग्राम अफीम, 215 क्विंटल भूकी, 29 किलोग्राम चरस, 405 किलोग्राम गांजा, और 32.35 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 12.32 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ इस अभियान में सरकार और पुलिस मिलकर सख्ती से काम कर रहे हैं। गांवों और वार्ड स्तर पर लोगों को शपथ दिलाई जा रही है कि वे न केवल नशा सेवन से दूर रहें, बल्कि नशा बेचने वालों का समर्थन भी न करें।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी – केजरीवाल
एक अन्य कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली थी, तब राज्य में नशे की समस्या गंभीर थी। आज सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाए।
उन्होंने कहा, “अगर किसी घर में बेटा, पति, भाई या पिता नशा करता है, तो सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। इसलिए महिलाओं की भागीदारी इस अभियान में बहुत जरूरी है।” केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी नशेड़ी को नशा मुक्ति केंद्र भेजने में संकोच न करें।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नशा मुक्ति केंद्रों में सुधार
केजरीवाल ने यह भी बताया कि पहले नशा मुक्ति केंद्रों की हालत खराब थी, लेकिन अब वहां एसी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मरीजों को बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी को नशे से बाहर निकालना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए इस अभियान ने अब तक मजबूत परिणाम दिए हैं। सरकार, पुलिस और अब आम जनता खासकर महिलाओं की भागीदारी के चलते यह लड़ाई एक जन आंदोलन का रूप ले रही है, जिससे आने वाले समय में राज्य को नशा मुक्त बनाने की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

