Python Swallows Man: अजगर ने निगल लिया जिंदा इंसान, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखों से दहला दिल
Python Swallows Man: सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। वीडियो में एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है, जिसका पेट असामान्य रूप से फूला हुआ है और उसके बगल में एक शख्स सिर पीट-पीटकर रो रहा है। दावा किया जा रहा है कि अजगर ने इस व्यक्ति के बेटे को जिंदा निगल लिया।
यह घटना न सिर्फ डरावनी है, बल्कि इंसानी संवेदनाओं को भी झकझोर देती है। वीडियो को देख लाखों लोग सन्न रह गए हैं और सोशल मीडिया पर इस खौफनाक मंजर को लेकर भारी चर्चा हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस स्थान पर हुआ, लेकिन इस वीडियो को देखकर जंगल की खतरनाक सच्चाई का अंदाज़ा जरूर हो जाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अजगर का फूला हुआ पेट बना डर की वजह
वीडियो में अजगर पूरी तरह से शांत पड़ा नजर आता है लेकिन उसका पेट इतना ज्यादा फूला हुआ है कि साफ झलकता है उसके भीतर कोई बड़ा जीव है। लोगों का कहना है कि यही वो पेट है जिसमें एक इंसानी शरीर बंद है जिसे अजगर ने जिंदा निगल लिया। यह दृश्य देखकर लोग सहम गए हैं।
बेसुध पिता की चीखें कर देंगी आपको भी भावुक
अजगर के पास बैठा एक शख्स अपने सिर पर हाथ मारकर बेसुध होकर रो रहा है। कहा जा रहा है कि यही व्यक्ति उस युवक का पिता है, जिसे अजगर ने निगल लिया। उसकी चीखें दिल को चीर देने वाली हैं। वीडियो में यह भावुक पल किसी को भी रुला सकता है।
पेट चीरने के बाद निकली अधमरी लाश
वीडियो के आगे के हिस्से में कुछ लोग नजर आते हैं, जो मिलकर अजगर को मारते हैं। इसके बाद वे उसके पेट को चीरते हैं और उसमें से इंसान का शव बाहर निकालते हैं। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी होती है और उस शख्स की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि अजगर ने युवक को जिंदा निगल लिया था, और जब तक उसे निकाला गया, तब तक सब खत्म हो चुका था।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो Instagram पर @girawadi__official नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कई लोग इसे देख सदमे में हैं, तो कुछ कमेंट में पूछ रहे हैं, “क्या इंसान अब जंगल में भी सुरक्षित नहीं?” हालांकि, वीडियो की लोकेशन और समय की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह घटना जंगल में रहने वाले खतरनाक जानवरों के प्रति चेतावनी जरूर देती है।
इंसानों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं वन्य जीव?
यह घटना बताती है कि किस तरह वन्य जीव, खासकर विशालकाय अजगर, इंसानों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। विशेषज्ञ लगातार चेताते आए हैं कि जंगलों में बढ़ती इंसानी गतिविधियां और जानवरों का प्राकृतिक आवास छिनना, इंसान और जानवरों के टकराव की बड़ी वजह बन चुका है।

