Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

Rahul Gandhi to visit Haryana: राहुल गांधी आज आएंगे हरियाणा, गुटबाजी खत्म करने पर रहेगा फोकस

राहुल गांधी 4 जून को हरियाणा दौरे पर हैं, जहां वे कांग्रेस संगठन के विस्तार पर चर्चा करेंगे। चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह दौरा पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

Rahul Gandhi to visit Haryana: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी 4 जून को हरियाणा दौरे पर आएंगे। यहां वे हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे संगठन विस्तार के साथ ही प्रदेश कांग्रेस का हाल भी जानेंगे। इस दौरान उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। हरियाणा दौरे से ठीक एक दिन पहले राहुल मध्य प्रदेश के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया था।

राहुल गांधी आज 4 जून को सुबह 11.10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ कार्यालय पहुंचेंगे। हालांकि, यह स्थान बदला भी जा सकता है।

पढ़े : हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, गुटबाजी पर लगेगी लगाम? राहुल ने संभाला मोर्चा

पहले चरण में राहुल गांधी दोपहर 12:15 बजे से 1 बजे तक हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी करीब 2:45 बजे चंडीगढ़ हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

हुड्डा-सैलजा पहुंचेंगे अगवानी करने

कांग्रेस प्रभारी बीके हरि सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। कांग्रेस नेता का यह दौरा पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मंगलवार को राहुल मध्य प्रदेश पहुंचे

राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान मध्य प्रदेश में 10 जून से 30 जून तक चलेगा। राहुल ने 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों का मकसद राज्य में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखना और उसमें सुधार करना था। यहां राहुल गांधी ने जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए कई निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के ठीक एक दिन बाद राहुल हरियाणा का दौरा करने वाले हैं।

चंडीगढ़ के बाद राहुल गांधी 6 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले छह महीनों में राहुल गांधी का बिहार का यह पांचवां दौरा होगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button