ट्रेंडिंगदिल्लीबड़ी खबर

मन की बातःपीएम मोदी बोले- जी-20 की मेजबानी करने पर हर भारतीय गौरवान्वित,विश्व कल्याण पर रहेगा फोकस

मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढा है। अब देश में ही राकेट तैयार हो रहे हैं। ड्रोन के क्षेत्र में तरक्की होने से किसानों भी लाभ मिल रहा है। हम आंतरिक्ष के क्षेत्र में भूटान का सहयोग कर रहे हैं। भारतीय युवा इस क्षेत्र में नये नित कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हमारे देश की युवा पीढी अब रुकने वाली नहीं है।

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात का 95 वां एपीसोड प्रसारित हुआ। उन्होने देशवासियों से बात करते हुए कि जी-20 की मेजबानी करने पर हर भारतीय गौरावांवित है। भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 में मुख्य फोकस विश्व कल्याण पर रहेगा।

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि भारत विश्व में तेजी से आगे बढ रहा है। हमारे देश के नागरिक पर्यावरण, प्रकृति, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होने इन क्षेत्रों में लगे विभिन्न राज्यों के आधा दर्जन से अधिक लोगों का जिक्र किया।

यह भी पढेंः लेखपाल निलंबितः निजी भवन को घरोनी में मस्जिद दर्शाया था

मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढा है। अब देश में ही राकेट तैयार हो रहे हैं। ड्रोन के क्षेत्र में तरक्की होने से किसानों भी लाभ मिल रहा है। हम आंतरिक्ष के क्षेत्र में भूटान का सहयोग कर रहे हैं। भारतीय युवा इस क्षेत्र में नये नित कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हमारे देश की युवा पीढी अब रुकने वाली नहीं है।

प्रधानमंत्री ने नागालैंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के लोगों का जिक्र किया। उन्होने कहा कि भारत की कला समृद्ध विरासत रही है। हमारा संगीत समाज को जोड़ता है। हमारे लोग प्राचीन परंपरा का आगे जारी रखने के लिए प्रयासरत हैं। पूरा देश रचनात्मक व ऊर्जावान कार्यों में लगा हुआ है। इससे न केवल देश, बल्कि हर भारतीय का भविष्य स्वर्णिम होना तय है।   

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button