उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

भाजपा प्रदेशाध्यक्षः भूपेन्द्र बोले- उपचुनाव से पहले ही हार मान चुका है विपक्ष, कई रालोद नेता भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में  मेरठ के सर्किट हाउस में कई नेताओं ने भाजपा का दामन दामा। इनमें रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महासचिव भोपाल सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व प्रत्याशी के के शुक्ला आदि शामिल हैं।

मेरठ। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। UP BY-ELECTION में विपक्षी दल पहले ही हार मान चुके हैं। उन्होने दावा किया कि खतौली, रामपुर व मैनपुरी में भाजपा का ही परचम लहराएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में  मेरठ के सर्किट हाउस में कई नेताओं ने भाजपा का दामन दामा। इनमें रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महासचिव भोपाल सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व प्रत्याशी के के शुक्ला आदि शामिल हैं।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा किसी को तोड़ने का काम नहीं कर रही। भाजपा जोड़ने का काम कर रही है। भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत रालोद, बसपा और दूसरे दलों के नेता भाजपा मैं शामिल हुए हैं।

यह भी पढेंःमन की बातःपीएम मोदी बोले- जी-20 की मेजबानी करने पर हर भारतीय गौरवान्वित,विश्व कल्याण पर रहेगा फोकस

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह का बहुत सम्मान करते हैं। वे किसानों के मसीहा थे, लेकिन जयंत चौधरी सही रास्ते पर नहीं है। खतौली उपचुनाव के संबंध में उन्होने कहा कि खतौली की जनता ने सब तय कर लिया है। खतौली में भाजपा की जीत तय है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button