Rajasthan Government Schemes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भजनलाल शर्मा की सौगातें, राजस्थान में 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

Rajasthan Government Schemes: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। इस खास अवसर को भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत कर दी है। इस दौरान प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, नई योजनाओं का शुभारंभ और आमजन को राहत देने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी के साथ पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी बड़ी चौपड़ से अभियान की शुरुआत की और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों ने की शिष्टाचार भेंट, योजनाओं के लिए जताया आभार
सेवा पखवाड़े के तहत सीएम की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को जनसेवा को समर्पित करते हुए कई सौगातों की घोषणा की है—
17 सितंबर: स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत, जहां लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच होगी। जवाहर कला केंद्र में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगी।
18 सितंबर: पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 रुपये तक का ऋण वितरण किया जाएगा।
19 सितंबर: विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ कर युवाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
20 सितंबर: निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण किट दी जाएगी।
21 सितंबर: प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविरों का औपचारिक उद्घाटन होगा।
22 सितंबर: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण की शुरुआत होगी।
23 सितंबर: स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए राशि हस्तांतरण किया जाएगा।
24 सितंबर: 150 यूनिट मुफ्त बिजली हेतु पोर्टल की शुरुआत की जाएगी।
25 सितंबर: सद्भावना केन्द्र हेतु सामग्री संग्रहण एवं वितरण कार्यक्रम होगा।
26 सितंबर: निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि हस्तांतरण किया जाएगा।
27 सितंबर: पंच गौरव योजना के तहत चिन्हित पर्यटन स्थलों की सफाई और रखरखाव अभियान शुरू होगा।
28 सितंबर: राजस्थान रोडवेज और ग्रामीण परिवहन सेवा की नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
29 सितंबर: पशुपालकों को दूध पर सब्सिडी राशि का भुगतान किया जाएगा।
30 सितंबर: दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत स्वीकृति और राशि हस्तांतरण किया जाएगा।
1 अक्टूबर: दिव्यांगजनों को स्कूटी एवं उपकरण वितरित किए जाएंगे।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती पर प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
शहरी क्षेत्रों में शिविरों से होंगे ये कार्य
- सेवा पखवाड़े के तहत शहरी इलाकों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों में एक ही छत के नीचे कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- स्ट्रीट लाइट और मैनहोल कवर रिपेयर
- ब्लैक स्पॉट सुधार और सीवरेज कनेक्शन
- लंबित पत्रावलियों का निस्तारण
- पट्टा, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण-पत्र बनवाने
- प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आवेदन स्वीकार और निस्तारण
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के प्रमुख कार्य
- ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविरों के जरिए आमजन को राहत देने वाले कई काम होंगे—
- रास्ते खोलना, सहमति से विभाजन-नामान्तरण
- मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण
- किसानों की गिरदावरी, पशुओं की जांच व टीकाकरण
- दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के लिए बीपीएल सर्वे
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना, यूडीआईडी कार्ड निर्माण
- महिलाओं के लिए मैटरनिटी न्यूट्रिशन योजना का लाभ और जनहानि/पशुहानि/मकान नुकसान से जुड़े आवेदन का निस्तारण
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
निष्कर्ष
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया यह सेवा पखवाड़ा प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की एक बड़ी पहल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इन सौगातों से न केवल आमजन को राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश में विकास को भी नई गति मिलेगी

