Rajasthan Help Uttarakhand: राजस्थान सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, उत्तराखंड को दिए 5 करोड़ रुपये
Rajasthan Help Uttarakhand: उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं के बीच राजस्थान सरकार अपनों की तरह साथ खड़ी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की ओर से उत्तराखंड को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। यह राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।
मुख्यमंत्री शर्मा ने इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड की पीड़ा को साझा करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग इस संकट में अपने उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी तकलीफ को अपनी पीड़ा मानते हैं।
संकट की घड़ी में उत्तराखंड के साथ राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस दुःखद समय में हम उत्तराखंडवासियों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं।” मुख्यमंत्री शर्मा ने उम्मीद जताई कि सीएम धामी के नेतृत्व में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का काम तेजी से पूरा होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मदद के लिए राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह पांच करोड़ रुपये तात्कालिक राहत, पुनर्वास और प्रभावित क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने में खर्च किए जाएंगे।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
उत्तराखंड में आपदाओं का कहर
मानसून सीजन के दौरान उत्तराखंड ने बादल फटने, बाढ़, मलबे और भूस्खलन जैसी भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।94 लोग लापता हैं। वहीं 68 लोग घायल हुए हैं। 229 मकान पूरी तरह और 1,828 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राजस्थान का मानवीय संदेश
राजस्थान सरकार की यह मदद सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने साफ कहा कि राजस्थान और उत्तराखंड के रिश्ते सिर्फ राज्यों के नहीं, बल्कि दिलों के हैं।

