US Tariff on India: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी बदला अपना रुख, कहा - रूस के साथ व्यापार करने वालों पर टैरिफ लगाना सही
US Tariff on India: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत अन्य देशों पर अमेरिकी टैरिफ लगाने का समर्थन किया है। एक साक्षात्कार के दौरान, जेलेंस्की ने कहा, “मुझे लगता है कि रूस के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों पर टैरिफ लगाना एक अच्छा विचार है।” जेलेंस्की से पूछा गया था कि वह एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी को कैसे देखते हैं।
जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका रूस पर और प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले महीने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत भी बेनतीजा रही थी।
पढ़े : ट्रंप से मोहभंग, अब मोदी से उम्मीद… अमेरिका से भरोसा टूटने के बाद यूरोप ने बदला खेल का पासा!
अमेरिका रूस पर लगाएगा और प्रतिबंध
ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों का संकेत दिया और भारत का उदाहरण दिया।
हैसेट ने कहा, आर्थिक परिषद की जिम्मेदारी है कि वह उन लोगों पर प्रतिबंध लगाए जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, भारत रूसी तेल खरीद रहा है, हम उनका आर्थिक रूप से जवाब देने के लिए तैयार हैं। आज और कल इस बात पर चर्चा होगी कि प्रतिबंधों का स्तर क्या होगा और वे कब लगाए जाएंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भारत ने शांति बहाली के लिए प्रयास तेज
भारत ने हाल के हफ्तों में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत तेज कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने इस मुद्दे पर जेलेंस्की से दो बार बात की। मोदी ने कहा कि उन्हें जेलेंस्की से बात करके और हाल की घटनाओं पर उनके विचार जानकर खुशी हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “संघर्ष का शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। मैंने जेलेंस्की से कहा कि इस मुद्दे पर भारत का रुख दृढ़ है। भारत हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय नेताओं से भी की बात
पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी यूक्रेन की स्थिति पर बात की थी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई त्सिबिहा से भी बात की। इसके बाद जयशंकर ने कहा कि भारत युद्ध को शीघ्र समाप्त करने और स्थायी शांति लाने का समर्थन करता है।

