Rajasthan: 11 की उम्र में जीजा से शादी, 12 साल बाद देवर संग भागी… राजस्थान की गजब प्रेम कहानी
Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले से एक ऐसी मार्मिक और फिल्मी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह कहानी है एक मासूम बच्ची की, जिसकी महज 11 साल की उम्र में दीदी की मौत के बाद जीजा से शादी कर दी गई।
Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले से एक ऐसी मार्मिक और फिल्मी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह कहानी है एक मासूम बच्ची की, जिसकी महज 11 साल की उम्र में दीदी की मौत के बाद जीजा से शादी कर दी गई। फिर 12 साल तक घरेलू हिंसा सहने के बाद उसे अपने देवर से प्यार हो गया और दोनों घर छोड़कर भाग गए।
अब यह जोड़ा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, क्योंकि महिला का दावा है कि उसकी जबरन शादी करवाई गई थी और अब वह अपनी मर्जी से जीना चाहती है।
बचपन में थोप दी गई शादी, मासूम पर जिम्मेदारियों का बोझ
राजस्थान की रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब वह सिर्फ 11 साल की थी, तब उसकी बड़ी बहन की मृत्यु हो गई। बहन की मौत के बाद उसके बच्चे की परवरिश का सवाल उठा तो परिवार ने नेहा की शादी उसी के जीजा से करवा दी। नेहा को एक बालिका वधु बना दिया गया और उसका बचपन छिन गया।
पति से उम्र का अंतर, रिश्ता बना बोझ
नेहा ने बताया कि उसके और उसके पति विमल (बदला हुआ नाम) के बीच उम्र का बड़ा फासला था, जिससे दोनों के बीच कभी तालमेल नहीं बन पाया। नेहा ने कहा, “मैंने उसकी बहन के बच्चे की देखभाल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन पति शराब पीकर रोज मारता और ताने देता था। ससुरालवालों का रवैया भी बेहद खराब था।”
“12 साल सह लिया टॉर्चर, अब जीना है
नेहा ने कहा, “12 साल तक सब कुछ सहा, अब जीना चाहती हूं। मैं देवर से प्यार करती हूं और उसे ही अपना पति मानती हूं।” नेहा के मुताबिक उसका विवाह उसकी इच्छा के खिलाफ हुआ था और उसने कभी अपने पति को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार नहीं किया।
देवर बना हमदर्द, रिश्ते ने लिया प्यार का रूप
नेहा के जीवन में उसका देवर विनय (बदला हुआ नाम) एक सहारा बनकर आया। पहले दोनों के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था, फिर दोस्ती और अंततः वह प्यार में बदल गया। विनय ने नेहा के दुख में उसका साथ दिया और उसे सहारा दिया।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
घर से भागे प्रेमी, अब जान का खतरा
13 फरवरी को नेहा अपने देवर विनय के साथ घर से भाग गई। दोनों ने करीब ढाई महीने तक हरियाणा, गुरुग्राम और मंदिरों में समय बिताया। अब दोनों को ससुराल पक्ष से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
पुलिस से सुरक्षा की गुहार
नेहा और विनय ने चूरू के पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। नेहा का आरोप है कि उसका पति विमल और सास उसके चरित्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। नेहा का कहना है, “मैं अब अपनी मर्जी से जीना चाहती हूं। मेरी जान को खतरा है।”
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV