न्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

राहुल की सांसदी तो चली गई ,लेकिन इस खेल का धार बहुत कुछ कहता है !

Latest News: Rahul Gandhi defamation case live updates - News Watch India!

Rahul Gandhi disqualified as MP! राहुल गाँधी अब पूर्व सांसद रह गए। कल सूरत की एक अदालत ने सरनेम केस में राहुल गाँधी को दोषी मानते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि एक महीने के लिए उन्हें बेल भी मिल गया। अदलात ने यह भी कहा कि राहुल ऊपरी अदालत में अब अपील कर सकते हैं। इधर कोर्ट के इस फैसले के बाद से ही देश की राजनीति गर्म हुई। विपक्षी पार्टियां एक हुई। बैठके हुई। कांग्रेस अध्यक्ष के याहं बैठके चली और फैसला हुआ कि सभी विपक्षी पार्टियां सड़को पर उतारकर मार्च करेगी और राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी। कांग्रेस यह सब करती रही। उधर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सचिवालय ने कहा कि जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक अगर कोई भी सदस्य दो साल का दोषी पाया जाता है तो उसकी सदस्य्ता अगले 6 साल तक के लिए रद्द हो जाती है।  राहुल के साथ भी यही हुआ। संभव है कि राहुल अब अगला चुनाव शायद ही लड़ सकें।        

लेकिन खेल अब इतना भर का ही नहीं है। खेल अब जातीय राजनीति का रंग ले चुका है। कांग्रेस  मातम का माहौल है वही बीजेपी में उमंग है। तालियां बज रही है और मिठाइयां बांटी जा रही है। देश के भीतर आज जो भी दिख रहा है ,कभी देखा नहीं गया। आजाद भारत का यह पहला मामला ही जब मानहानि के मामले में किसी को सजा हुई है और सदस्यता भी चली गई। आज की तारीख इतिहास में दर्ज होगा।      

खेल देखिये। इधर राहुल की सदस्यता गई उधर पीएम मोदी वाराणसी में जनता के बीच उदित हुए। कई योजनाओं की शरुआत करने मोदी वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आप लोग भले ही उन्हें सरकार कहे लेकिन मैं तो  आपका सेवक हूँ। सेवा करना ही मेरा काम है। वाराणसी दुनिया का सिरमौर बने यही कामना है।      

पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने राजनीति को लपक लिया। उन्होंने कहा राहुल गाँधी के बयान ‘देश के सारे मोदी  चोर हैं पर कोर्ट ने सजा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत  का विकास अच्छा नहीं लगता। भारत को बदनाम कर विकास में रोड़ा बनाना चाहते हैं। योगी ने आगे कहा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल  गाँधी को कहा गया था कि अपने वक्तव्य के लिए माफ़ी मांगिये तो उन्होंने कहा कि मैं माफ़ी नहीं मानूंगा। एक पिछड़ी जाति के बारे में ऐसा बोलकर उन्होंने भारत का अपमान किया है। अदालत ने उनके कृत्यों की सजा दी है। ये लोग देश को बाँटने का काम कर रहे हैं। 

इधर दिल्ली में जे पी नड्डा ने जातीय राजनीति को हवा दी। उन्होंने कहा कि राहुल ने एक जाति का अपमान  किया है। ओबीसी समाज का अपमान किया है। आने वाले समय में ओबीसी समाज उन्हें और भी दण्डित करेगा। ओबीसी समाज इसका बदला लेगा।      

खेल रोचक हो चला है। इसका अंत कहाँ होगा कोई नहीं जनता। लेकिन कांग्रेस यही पूछ रहा है कि देश को किसने लुटा यह तो बताओं .अडानी की जांच जेपीसी से कब होगी यह बताओ। इस मसले पर संसद ठप है। सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। संभव हो कि कल से संसद चलने भी लगे। जो बीजेपी कल तक संसद नहीं  थी और राहुल से माफ़ी मांगने पर अरी थी अब वह विपक्ष पर आरोप मढ़ेगी कि विपक्ष संसद नहीं चलने देता।  लोकतंत्र का यह खेल  रहा है और भरमा भी रहा है।      

राहुल को लेकर आगे अब  रणनीति बनती है और ऊपरी अदलात क्या कुछ जजमेंट देता है इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। ऊपरी अदलात बाजी पलट भी सकती है। राहुल का भविष्य अब अदालत और संविधान के बीच में फंस सा गया है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button