उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

Gonda News: खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान को सांड ने पटक कर मार डाला!

Latest News Gonda (गोण्डा न्यूज़ )- News Watch India

Gonda News गोण्डा न्यूज़ (यूपी)। थाना मकनपुर के गांव में अपने खेत की रखवाली करने गए एक वृद्ध किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। जब तक आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, तब तक किसान की मौत हो गई।

जनपद में छुट्टा जानवर अब इंसान के जान की आफत बन गए हैं। शुक्रवार को खेत देखने गए एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सांड ने किसान की जान ले लिया।

घटना गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव धुसवा के मजरा खैराही की है। मजरा के रहने वाले किसान इंद्रदेव यादव (70 वर्ष) शुक्रवार सुबह खेत देखने गए थे। जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे, वहां एक सांड खेत में फसल को चट कर रहा था। उन्होंने सांड को भगाने का प्रयास किया। गुस्साए सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सांड के हमले में किसान की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read: Gonda News in Hindi (गोंडा समाचार) – News Watch India

छुट्टा जानवरों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना में भी तमाम लोग असमय काल के गाल में समा गए। दो माह पूर्व इसी गांव में एक अधेड़ की सांड के हमले में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बार बार सांड पकड़ने की गुहार लगाई। फिर भी प्रशासन ने सांड को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। यहां तक कि ग्रामीणों की आवाज को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि एक किसान फिर सांड के हमले का शिकार हो गया।

उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर से जो भी सहायता राशि मिल सकती है। उसे दिलाया जाएगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button