Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले – हर पात्र तक पहुंचेगी सरकार की योजनाओं का लाभ

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही देश और प्रदेश के विकास का आधार है। हमारी कोशिश है कि कोई भी पात्र नागरिक केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।”
मुख्यमंत्री शर्मा ने यह बातें मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने सेवा पखवाड़ा से लेकर सांगानेर में होने वाले विकास कार्यों तक पर विस्तार से चर्चा की और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
सेवा पखवाड़ा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास जरूरतमंद और पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़े। उन्होंने कहा, “हम सभी को सेवा पखवाड़ा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना चाहिए।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम कर रही सरकार
शर्मा ने दोहराया कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि सांगानेर में हो रहे विकास कार्य सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
सांगानेर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर 29 सितंबर को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट सांगानेर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

