Rajasthan News: राजस्थान के CM ने किया गौ पूजन, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर दिया आशीर्वचन

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित श्रीकृष्ण–बलराम गो–आराधन महोत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर डॉ. राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से गौ माता का पूजन करते हुए यह प्रार्थना की कि प्रभु की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आलोक बना रहे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धर्म का ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि जीवन जीने की एक दिशा भी दिखाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कथा श्रवण के संदेशों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और सकारात्मकता फैलाएं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गौ पूजन का महत्व
डीग में आयोजित इस पावन महोत्सव के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने गौ माता की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि “गौ सेवा और गौ पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ माता के प्रति श्रद्धा भाव हमारे जीवन में संतुलन और शांति लाता है।”
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
श्रद्धालुओं को संबोधन
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “प्रभु से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा के शुभ प्रकाश से हम सभी का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित रहे।” उन्होंने इस अवसर पर संत समाज और गोधाम प्रबंधन को साधुवाद भी दिया।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

