Ram Rahim Parole: राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार सुनारिया जेल से बाहर, सिरसा डेरे में रहेगा
Ram Rahim Parole: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा। जेल प्रशासन और पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुनारिया जेल परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रूट की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ले जाया जाएगा।
सिरसा डेरे में ही कटेगी पैरोल अवधि
जानकारी के अनुसार, इस बार भी राम रहीम अपनी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में ही बिताएगा। इससे पहले अगस्त 2025 में भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जो उसने सिरसा डेरे में ही पूरी की थी। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि पैरोल की शर्तों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी सार्वजनिक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
2017 से सजा काट रहा है राम रहीम
गौरतलब है कि साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वर्ष 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। सजा के दौरान अब तक उसे कई बार जेल से बाहर आने की अनुमति मिल चुकी है, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
15वीं बार जेल से बाहर आएगा
यह राम रहीम का 15वां मौका होगा जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आएगा। वर्ष 2025 में ही उसे तीन बार राहत मिल चुकी है। फरवरी और अप्रैल में उसे 21-21 दिन की पैरोल मिली थी, जबकि अगस्त में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। 2017 से अब तक उसे कुल 14 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है और अब यह संख्या 15 हो जाएगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या है पैरोल और फरलो में अंतर?
जेल नियमों के अनुसार, किसी कैदी के अच्छे व्यवहार और तय अवधि तक सजा काटने के बाद पैरोल या फरलो की प्रक्रिया शुरू होती है। पैरोल की अवधि सजा में शामिल नहीं की जाती, जबकि फरलो की अवधि को सजा की अवधि में जोड़ा जाता है। दोनों ही मामलों में अदालत और प्रशासन की अनुमति आवश्यक होती है।

