Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Ram Rahim Parole: राम रहीम को मिला 21 दिन का फरलो, कहां जाएंगे राम रहीम?

Ram Rahim Parole: Ram Rahim got 21 days furlough, where will Ram Rahim go?

Ram Rahim Parole: राम रहीम यह नाम किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है और इनके लोखों की संख्या में भक्त भी है। यह नाम हर वक्त सुर्खियों में रहता है, इसी बीच एक और खबर राम रहीम की सामने आई है जहां बताया जा रहा है कि वह जेल से बाहर आ गए हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि हरियाणा की सुनारिया जेल से राम रहीम को मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस सुरक्षा देते हुए रिया कर दिया गया है। इन्हें 21 दिन के लिए फरलो मिली है, जिसके बाद यह सुर्खियों में बन गए हैं। बताया जा रहा है कि यह अपनी 21 दिन की आजादी को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बिताएंगे, जहां पर उनका एक आश्रम भी है।

राम रहीम बलात्कार के आरोप में जेल गया था जिसके बाद उसने जून 2024 में कोर्ट से फरलो की मांग की थी जिसे लेकर उसने पंजाब और हरियाणा को का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद उसे 21 दिन के लिए जेल से आजादी मिल गई है।

हालांकि कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी राम रहीम को 19 जनवरी के दिन 50 दिन के लिए पैरोल  दी गई थी, जिसमें 10 दिन और बढ़ा दिया गया था। राम रहीम पर शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल के लिए जेल हुआ था जिसका वह सजा काट रहा है।

 फरलो क्या होता है

यह एक तरह की छुट्टी होती है जिसमें कैदी कुछ दिनों के लिए रिया किया जाता है। यह कैदी की सजा पर डिपेंड होता है कि वह कितने लंबे समय के लिए उसे सजा मिली है।  आमतौर पर यह उस कैदी को मिलती है जो लंबे समय के लिए सजा में रहता है। इसका में मकसद यही है कि दोषी अपने परिवार और समाज के लोगों से मिल सके।

बता दें की राम रहीम ने अपने आश्रम में ही दो महिलाएं अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। राम रहीम को सीबीआई अदालत में 2017 अगस्त में मामले में दोषी करार दिया था और उन्हें जेल भेज दिया था इसके अलावा राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा भी सुनाई थी।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button