Sliderउत्तर प्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

IMD Weather News Updates: 26 मई तक यूपी के 7 जिलों में रेड अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश की संभावना

Red alert in 7 districts of UP till May 26, possibility of rain in Uttarakhand

IMD Weather News Updates: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दोपहर में लू चलने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रात का तापमान भी बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान की माने तो उमके हिसाब से आने वाले दिनों में बेहद गर्मी पड़ने वाली है। मंगलवार 21 मई को झांसी में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर बुधवार को हल्की बारिश की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है तो वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 22 मई से 26 मई तक आगरा, मथुरा, अलीगढ़, महामाया नगर, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी और ललितपुर में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी हो सकती है और ही बारिश होने की भी संभावना है।

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान:

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को यहां तेज धूप और लू चली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 मई को मैदानी इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। यहां जून के महीने में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि, 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में तापमान

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजधानी लखनऊ में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखीमपुर खैरी में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर की बात करे तो वहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में तापमान:

मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी ओर पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में देखे तो अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button