Relationships made many times on the pretext of marriage, abortion was done when pregnant
नई दिल्ली: बिहार प्रांत के बगहा में एक शादीशुदा व्यक्ति ने 18 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह व्यक्ति न केवल शादीशुदा था, बल्कि तीन बच्चों का पिता भी था।
यह शादीशुदा व्यक्ति खुद को अविवाहित बताकर पीड़ित आदिवासी युवती से काफी समय से संबंध बनाता रहा था। इसके परिणामस्वरुप युवती गर्भवती हो गयी तो उसने शादी करने पर जोर दिया। इस पर व्यक्ति ने घरेलू परेशानियां बताकर फिलहाल शादी न करने की मजबूरी बतायी और उसको बहला फुसलाकर गर्भपात करा दिया।
इसी बीच युवती को अपने प्रेमी के शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने का पता चला तो उसे अपने साथ धोखा होने का पता चला। इस पर युवती के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है।

