कन्नौज। यूपी के जनपद क्षेत्र के असेह गांव के एक मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) कर लिया है। सनातन धर्म में आस्था जताते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया है। पूरे परिवार ने अपने नाम भी बदल लिये हैं। उन्होंने अपने घर में देवी-देवताओं के चित्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी कराया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के असेह गांव की रहने वाली एक हिन्दू महिला ने 15 साल पहले मुस्लिम युवक छोटे अली से शादी कर ली थी। शादी के बाद उसे आधार कार्ड समेत सभी कागजों में मरियम बेगम के नाम से पहचान मिली। मुस्लिम युवक से शादी के बावजूद उसकी आस्था हमेशा सनातन धर्म में आस्था बनी रही। महिला अपने पति छोटे अली को भी भी सनातन धर्म अपनाने के लिए बराबर प्रेरित करती रही। इस दौरान उनके उसके चार बच्चे हुए। आखिरकार 15 वर्ष बाद इस मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म को अपनाने का निर्णय लिया।

मरियम बेगम का नाम अब सुषमा देवी और छोटे अली का नाम छोटे लाल हो गया। उनके बच्चों सचिन कुमार, विनय कुमार, राज व शिवानी हैं। सुषमा ने बताया कि मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद भी वह देवी-देवताओं की पूजा करती थीं।
इस परिवार ने गत 14 जनवरी को श्रीमद् भागवत कथा का पाठ कराया। हवन-पूजन के साथ घर में अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। अब यह पूरा परिवार सनातन धर्म को पूरी तरह अपना चुका है। हिंदू संगठन के लोगों को जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग सनातन धर्म अपनाने वाली महिला के घर पहुंचे।
हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने सभी के हाथों पर कलावा बांधकर सनातन धर्म अपनाने पर पूरे परिवार का स्वागत किया। हिंदू संगठन के लोगों ने महिला को आश्वासन दिया है कि अब हर स्थिति में हिंदू संगठन उसके साथ है।

