Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

Rewa News: रीवा में महिलाओं को जिन्दा जमीन में दबाने की गई कोशिश, प्रदेश में मचा बवाल

Rewa News: An attempt was made to bury women alive in Rewa, created an uproar in the state.

Rewa News: हर राज्य से जमीनी विवाद को लेकर मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा से भी एक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर होंगे की कोई ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा शहर का है जहां पर दो महिलाओं को मोरंग में जिंदा दफन करने की कोशिश की गई। रीवा के हिनौता गांव में कुछ दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह घटना शनिवार के दिन घटी है। जहां दबंगों ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद  डंपर से उनके ऊपर मुरुम भी डाल दिया। इसमें एक महिला गले तक और दूसरी महिला कमर दब गई थी, जिसे  जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। यह पूरा घटना शनिवार दोपहर की है, इस घटना का वीडियो रविवार के दिन को वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है।

इस पुरे घटना पर पुलिस ने भी अपना बयान जारी कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि रीवा के हिनौता गांव में 20 साल से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।  वहीं आरोपित पक्ष के दो लोगों ने (गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ) निजी जमीन पर जबरदस्ती रास्ता बनाने की कोशिश की  जिसके बाद यह पूरा कांड हुआ।

बता दें कि गांव के दबंगों ने निजी जमीन पर सड़क बना रहे थे। जिसका विरोध कर रही महिलाओं के ऊपर ही मोरंग से भरा डंपर को खाली कर दिया था। जिसके बाद पूरा बवाल मच गया।  इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरीके से मलबे में दब गई थी लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते है दोनों महिलाओं को बाहर निकाल कर अस्पताल लेगए। वहीं इस घटना को लेकर प्रदेश में बवाल शुरू हो गया है।
 
 इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर बवाल मचाया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर बाते कही है। वहीं राज्य सरकार ने भी बचाव करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि आरोपियों को नहीं  बख्शा जाएगा।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button