Sanjay Dutt News: संजय दत्त बने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के मददगार, सोशल मीडिया पर किया बड़ा एलान
Sanjay Dutt News: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। पंजाब की हालात सबसे गंभीर माने जा रहे हैं। गुरुदासपुर और पठानकोठ सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा के बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
संजय दत्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और जनता को जानकारी देते हुए कहा कि वह हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। उनके इस कदम को देख लोग उनकी इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें उनके दिवंगत पिता सुनील दत्त की तरह याद कर रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संजय दत्त का सोशल मीडिया पर मदद का एलान
संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया, “इस वक्त पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। इससे प्रभावित होने वाले सभी लोगों को शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं और करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला और उनकी रक्षा करें।”
अभिनेता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सराहना की और उनकी इंसानियत की मिसाल पेश की। संजय दत्त का यह कदम उनके फैंस के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है।
ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: ‘जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं’… पवन सिंह के बाद खेसारी लाल का Video वायरल
बागी 4 में नजर आएंगे संजय दत्त
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) भी चर्चा में है। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इसे 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

