Sapna Choudhary: ‘मैं सबको देख लूंगी... द 50 शो में सपना चौधरी की धमाकेदार एंट्री, वीडियो वायरल
Sapna Choudhary Entry The 50 Reality Show: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी टीवी की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार हैं। भारतीय टेलीविजन के अनोखे और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘द 50’ में उनकी एंट्री ने शो शुरू होने से पहले ही माहौल गरमा दिया है। सपना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए न सिर्फ अपनी खुशी जाहिर की, बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स को खुली चुनौती भी दे डाली।
करीब 7 साल बाद किसी रियलिटी शो में वापसी कर रहीं सपना चौधरी का अंदाज इस बार भी पूरी तरह देसी और कॉन्फिडेंट नजर आ रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शो की सबसे बड़ी एंट्री बता रहे हैं।
टिकट मिलने के साथ ही बढ़ा एक्साइटमेंट
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स उनके घर के बाहर शो की टिकट रखकर चला जाता है। सपना बाहर आकर टिकट उठाती हैं और खुशी-खुशी घर के अंदर जाती हैं। इसके बाद वह कैमरे के सामने अपनी खुशी जाहिर करती नजर आती हैं।
वीडियो में सपना कहती हैं,’आज मैं इतनी खुश हूं कि बता भी नहीं सकती। मुझे टिकट मिल गया है। आप समझ गए होंगे कि मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘द 50’ में जाने वाली हूं।’
‘मैं उन्हें देख लूंगी…’-टेस्टेंट्स को खुली चेतावनी
सपना यहीं नहीं रुकतीं। वह आगे शो को लेकर बड़ा दावा करती हैं और बाकी सेलेब्स को चुनौती देती नजर आती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। आपको इसे जरूर देखना है, क्योंकि इसमें 50 सेलेब्स नजर आएंगे। मैं उन्हें देख लूंगी, उनकी फिक्र आप न करें। बस शो देखिएगा।’स बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि सपना शो में किस अंदाज में खेलती नजर आएंगी।
Border 2 Review: सनी देओल की दहाड़ से गूंजे थिएटर, देशभक्ति ने फिर बांधा समां
इंस्टाग्राम पोस्ट में भी किया एलान
वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, ‘द 50’ की मेरी टिकट आ गई। यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।’ सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बौछार कर दी।
7 साल बाद रियलिटी शो में वापसी
सपना चौधरी इससे पहले ‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुकी हैं, जहां उनके डांस, देसी अंदाज और बेबाक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बिग बॉस के बाद सपना की लोकप्रियता देशभर में तेजी से बढ़ी। अब एक बार फिर रियलिटी शो में उनकी वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दिग्विजय समेत कई सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
पोस्ट शेयर होते ही शो के अन्य खिलाड़ी और सपना के फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। मशहूर कंटेंट क्रिएटर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट दिग्विजय ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। खास बात यह है कि दिग्विजय खुद भी शो द 50 में नजर आने वाले हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘द 50’ में दिखेगा सितारों का महायुद्ध
शो ‘द 50’ एक भव्य रियलिटी गेम शो है, जिसमें 50 मशहूर हस्तियां एक महल में रहकर अलग-अलग टास्क और चुनौतियों में हिस्सा लेंगी। यह शो दर्शकों को एक नया और अनोखा अनुभव देने का दावा करता है। स शो में सपना चौधरी और दिग्विजय के अलावा करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, चाहत पांडे और नीलम गिरी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
1 फरवरी से शुरू होगा शो
रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रसारण 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सपना चौधरी अपने आत्मविश्वास और अनुभव के दम पर शो में कितनी दूर तक जाती हैं और क्या वह एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर पाती हैं।

