Sarvam Maya Box Office: साउथ फिल्म ‘सर्वम माया’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, अवतार और धुरंधर भी नहीं रोक पाए रफ्तार

South Cinema Box Office Collection,: साल 2025 के अंत में साउथ सिनेमा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिना बड़े सुपरस्टार और भारी-भरकम प्रमोशन के भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म ‘सर्वम माया’ ने महज 10 दिनों के भीतर ऐसा बवंडर खड़ा कर दिया है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही।
खास बात यह है कि ‘सर्वम माया’ को लेकर रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इस फिल्म को 100 करोड़ क्लब की दहलीज तक पहुंचा दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर ओवरसीज मार्केट तक फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है।
Entertainment News: ‘धुरंधर’ का ऐसा असर कि अक्षय कुमार को लेना पड़ा बड़ा फैसला!
बिना सुपरस्टार के भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री अक्सर ऐसे सरप्राइज देती रही है, जहां कंटेंट स्टार बन जाता है। ‘सर्वम माया’ भी उसी कड़ी का नया नाम है। न तो फिल्म में कोई पैन-इंडिया सुपरस्टार है और न ही बड़े बजट का दिखावा, फिर भी दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भारत में कैसा रहा ‘सर्वम माया’ का कलेक्शन?
भारत में रिलीज के साथ ही फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिला। शुरुआती दिनों में ही इसने अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 9वें दिन का कलेक्शन करीब 4.9 करोड़ रुपये और 9 दिनों का कुल नेट कलेक्शन लगभग 40 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि किसी भी दिन फिल्म का मोमेंटम कमजोर नहीं पड़ा, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।
वर्ल्डवाइड कमाई ने बढ़ाया उत्साह
अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘सर्वम माया’ ने यहां भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारत में 8 दिन का ग्रॉस कलेक्शन करीब 41.40 करोड़ रुपये है वहीं ओवरसीज कलेक्शन लगभग 34.10 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का 8 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। 9वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद अब फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 80.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
अब अगर फिल्म अगले कुछ दिनों में करीब 20 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो ‘सर्वम माया’ 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उसी दौरान ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है।

