Magh Mela 2026:250 बसों से 24 घंटे सेवा तक...माघ मेला 2026 की तैयारी में क्या है खास?
Prayagraj Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने प्रयागराज में आगामी माघ मेला 2026 के दृष्टिगत परिवहन निगम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्था समय पर पूरी की जाए और श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आवागमन सुचारू और सुविधाजनक बनाने के निर्देश
दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेला क्षेत्र में बसों और अन्य परिवहन सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आसान यात्रा मिल सके।
अस्थाई बस स्टेशनों और सुविधाओं का जायजा
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रयागराज में अस्थाई बस स्टेशन झूसी, लेप्रोसी, बेला कछार और नेहरू पार्क में आवश्यक तैयारी पूरी हो चुकी है।
● 250 बेड के जर्मन हैंगर तैयार हो गए हैं।
● सभी 5 चेक पोस्ट सक्रिय हैं।
● मेला क्षेत्र में समिति के अधिकारी प्रमुख पर्व
● स्नानों से 2 दिन पहले और 1 दिन बाद तक उपस्थित रहेंगे।
● नगर प्रवेश स्थलों पर वाहनों के रोक-टोक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Also Read: अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब… क्या यही है मोदी-योगी मॉडल की सबसे बड़ी जीत?
बस स्टेशनों पर पूरी व्यवस्था
● झूसी बस स्टेशन पर 24 सीट के स्थाई और 2 × 8 सीट के मोबाइल टॉयलेट।
● लेप्रोसी बस स्टेशन में 2 × 6 सीट मोबाइल टॉयलेट।
● बेला कछार में 2 × 8 सीट मोबाइल टॉयलेट।
● पटेल बाग में 8 सीट का 1 मोबाइल टॉयलेट।
● नेहरू पार्क और विद्यावाहनी बस स्टेशन पर विद्युत पोल और जनरेटर की व्यवस्था।
● सभी बस स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा, अलाव, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और अग्निशमन यंत्र की सुविधा।
बस पार्किंग और यात्री सुविधाएं
● झूसी क्षेत्र में 250 रिजर्व बस, लेप्रोसी में 50, बेला कछार में 25 और नेहरू पार्क में 75 रिजर्व बस पार्किंग।
● कैन्टीन की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
● पूछताछ काउंटर सभी बस स्टेशनों पर स्थापित।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण
● नगर प्रवेश स्थलों पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए प्रत्येक बस स्टेशन पर 5-5 चालक रिजर्व।
● मेला में तैनात अधिकारियों के मोबाइल नंबर मेला नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए।
● अस्थायी पुलिस चौकी बस स्टेशनों पर स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग से अनुरोध।
चालकों और परिचालकों के लिए निर्देश
● मेला में तैनात सभी चालकों और परिचालकों को मादक पदार्थों से दूर रहने की काउंसलिंग दी गई।
● एम्बुलेंस (ALS और BLS) व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के अनुरोध पर तैयार।
सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था का संदेश
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और समय पर यात्रा मुहैया कराना सर्वोपरि है। सभी कार्य मिशन मोड में पूर्ण किए जाएं ताकि मेला सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विशेष मेडिकल और आपातकालीन तैयारियां
माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी अस्थाई बस स्टेशनों पर एम्बुलेंस सेवाओं की व्यवस्था की गई है, जिसमें ALS और BLS एम्बुलेंस शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के निर्देशन में आपातकालीन मेडिकल टीम हमेशा तैनात रहेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे सेवा में रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सके।

