Bharat Taxi Delhi launch: दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी भारत टैक्सी, सस्ती, सुरक्षित और ड्राइवर-ओन्ड कैब सर्विस से बदलेगा सफर का अनुभव
Bharat Taxi Delhi Launch: दिल्ली में परिवहन सेवाओं को नई दिशा देने के लिए भारत टैक्सी नाम से एक नई सरकारी कैब सर्विस लॉन्च की जा रही है। यह सेवा 1 जनवरी 2026 से राजधानी की सड़कों पर उपलब्ध होगी। भारत टैक्सी को एक कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म के तहत शुरू किया गया है, जिसका मकसद आम लोगों को भरोसेमंद और किफायती यात्रा सुविधा देना है।
Also Read: BCCI का बड़ा फैसला, मुस्तफिजुर रहमान IPL से होंगे बाहर, KKR को खिलाड़ी रिलीज़ करने का निर्देश
किराए में पारदर्शिता होगी सबसे बड़ा आकर्षण
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका सरल और पारदर्शी किराया ढांचा है। अन्य निजी कैब सेवाओं की तुलना में यहां किराए को स्पष्ट रखने पर जोर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बुकिंग के समय ही पूरे खर्च की जानकारी मिल सके। इससे ओवरचार्जिंग और छिपे हुए शुल्क जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड नेटवर्क
भारत टैक्सी को दुनिया के सबसे बड़े ड्राइवर-ओन्ड नेटवर्क के रूप में पेश किया जा रहा है। दिल्ली में अब तक इस प्लेटफॉर्म पर 56,000 से अधिक ड्राइवर रजिस्टर हो चुके हैं। हालांकि फिलहाल यह सेवा पूरे देश में लागू नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में इसे अन्य शहरों तक विस्तार देने की योजना है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Bharat Taxi ऐप कैसे करें डाउनलोड?
भारत टैक्सी की बुकिंग Bharat Taxi मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी।
- राइडर्स को Rider App
- ड्राइवर्स को Driver App डाउनलोड करना होगा
ये ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध होंगे। ध्यान रखें कि केवल वही ऐप डाउनलोड करें, जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया हो।
यात्रियों के लिए कई विकल्प उपलब्ध
भारत टैक्सी ऐप पर यूजर्स को कई तरह की सेवाएं मिलेंगी, जिनमें Non-AC कैब, AC कैब, बाइक टैक्सी, एस्ट्रा लार्ज (XL) कैब और भारत ट्रांजिट शामिल हैं। जरूरत और बजट के अनुसार यूजर अपनी पसंद की सेवा चुन सकते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ड्राइवरों को होगा बड़ा फायदा
ओला और उबर जैसे प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को भारी कमीशन देना पड़ता है, जबकि भारत टैक्सी में कमीशन बहुत कम या शून्य रखा गया है। कोऑपरेटिव के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को यात्रियों द्वारा दिया गया पूरा भुगतान मिलेगा, जिसमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा किराया सीधे ड्राइवर के हिस्से में आएगा। इससे ड्राइवरों की आय बढ़ेगी और वे इस सेवा से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे।

