Dhurandhar Records: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ी रजनीकांत की ‘कुली’ का रिकॉर्ड, ओवरसीज कलेक्शन 260 करोड़ पार
Dhurandhar Records: बॉलीवुड में इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा शोर है, तो वह है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’। रिलीज के करीब एक महीना पूरा करने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘धुरंधर’ ने ऐसा धमाल मचाया है कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड धराशायी हो गए हैं।
दूसरे वीकेंड से जिस तरह ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगाई, उसने साफ कर दिया था कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। अब हालात यह हैं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का साल 2025 का सबसे बड़ा ओवरसीज रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिससे इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है।
29 दिनों में ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर’ ने महज 29 दिनों में वर्ल्डवाइड 1150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में 747.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन करीब 260 करोड़ रुपये है। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि फिल्म न सिर्फ घरेलू बाजार में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ओवरसीज में रजनीकांत की ‘कुली’ को पछाड़ा
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ लंबे समय तक 2025 की सबसे ज्यादा ओवरसीज कमाई करने वाली फिल्म रही थी। ‘कुली’ का ओवरसीज कलेक्शन: 180.50 करोड़ रुपये है लेकिन अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 260 करोड़ रुपये के करीब की विदेशी कमाई कर ली है। इसके साथ ही साल 2025 की सबसे बड़ी ओवरसीज फिल्म बन गई है।
अवतार और जवान पर भी भारी पड़ी ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की आंधी इतनी तेज रही कि इसका असर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3’ की ऑडियंस पर भी देखने को मिला। इसके अलावा फिल्म ने ‘छावा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब यह शाहरुख खान की ‘जवान’ के आंकड़ों को भी चुनौती देती नजर आ रही है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्या 300 करोड़ ओवरसीज क्लब में पहुंचेगी ‘धुरंधर’?
फिलहाल ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘धुरंधर’ विदेशों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी। एक महीने बाद भी जिस तरह फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, उससे इसके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

