Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्य-शहर

Mumbai Hit-and-Run Case: शिवसेना ने आरोपी मिहिर के पिता को पद से हटाया

Shiv Sena removed accused Mihir's father from the post

Mumbai Hit-and-Run Case: मुंबई हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में उपनेता के पद पर कार्यरत थे। शिवसेना ने इस मामले में बुधवार को इस घटना के बाद बड़ा फैसला लिया जिसमे उन्होंने राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया।

महाराष्ट्र में मुंबई के वर्ली में हुए हिट एंड रन मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर आरोपियों को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इस मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मौजूदा नेता थे। इस घटना के बाद बुधवार को शिवसेना ने इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। सीएम शिंदे के आदेश के बाद ही उन्हें पद से हटाया गया।

मामला क्या है?

रविवार को मुंबई के वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि घटना के वक्त मिहिर नशे में था। आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात मिहिर शाह ने जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने ड्राइवर से लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। जब कार वर्ली पहुंची तो मिहिर ने जिद की कि वह गाड़ी चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नखवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के रहने वाले थे। दंपति मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन पर काम पर जा रहे थे तो बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वे दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पति प्रदीप को मामूली चोटें आई हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button