Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य-शहर

और सोनिया गाँधी अब रायबरेली नहीं राजस्थान की करेगी प्रतिनिधित्व

Rajsyasabha election 2024 Soniya gandhi | Rajsthan Congress

Political News Rajsthan: राजनीति 180 डिग्री पर घूमती नजर आ रही है। कौन कब क्या करेगा और कौन सी पार्टी क्या फैसला लेगी यह कहना मुश्किल है। बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress)में बड़ा रेस है। इन दोनों पार्टियों के पीछे ही देश की लगभग सभी पार्टियां खड़ी है। देश के भीतर दो गठबंधन है। एक का नाम इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) है तो दूसरे का नाम एनडीए (NDA) है। इंडिया को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस तो एनडीए को आगे बढ़ा रही है बीजेपी। देश के अधिकतर राज्यों में बीजेपी की और एनडीए की सरकार है। लेकिन बीजेपी की चाहत यह भी है कि इस साल के लोकसभा चुनाव में भी उसकी जीत हो ताकि देश को आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए बीजेपी और उसके लोग बड़े -बड़े दावे भी करते फिर रहे हैं। धर्म का भी सहारा लिया जा रहा है। राष्ट्रवाद का भी सहारा बीजेपी ले रहि है और इसके साथ ही जातीय खेल के साथ ही डबल इंजन सरकार के बारे में साथ लोगों को हर्षित करने का खेल भी चल रहा है।
इसी बीच अभी राज्यसभा सीटों (Rajyasabha Seat) के लिए कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। 15 राज्यों के 56 सीटों के लिए ये चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में कई बाते बदलती दिख रही है .कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी (Congress President Soniya Gandhi) अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। वे रायबरेली से चुनाव लड़ती थी और माना जाता था कि रायबरेली कांग्रेस और गाँधी परिवार का मगध है। लेकिन अब सोनिया राज्यसभा लड़ने जा रही है। वह राजस्थान से रजयसभा की सदस्य होने जा रही है। अब वह रायबरेली की राजनीति नहीं करेगी। सोनिया गाँधी की राजनीति अब राजस्थान की होगी। संभव है कि अशोक गहलोत के इस फैसले में कोई खेल भी होगा। लेकिन खेल यही है कि सोनिया गाँधी अगर यहां से राज्यसभा भेजी जाती है तो राजस्थान में कांग्रेस की मजबूती आएगी और यह मजबूती आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बल प्रदान कर सकती है।


कांग्रेस (Congress) ने आज अपने चार राज्यसभा उम्मीदवारों (Rajyasabha Candidates) की घोषणा की है। इसमें सबसे प्रमुख नाम संसदीय दल की नेता सोनिया गाँधी का ही। इनको राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका भी थे।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से उम्मीदवार बनाया गया है। सिंघवी अभी पश्चिम बंगाल (West Bengal) से राज्यसभा सदस्य (Rajyasabha Member)रहे हैं। इनका कार्यकाल इस साल अप्रैल में ख़त्म हो रहा है। बिहार से कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र से चंद्रप्रकाश हंडोरे को उम्मीदवार बने गया है।
कांग्रेस ने अभी तक मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ,कर्नाटक (karnatak) और तेलंगाना (talangana) से राज्य सभा उम्मीदवारों rajyasabha candidates) की घोषणा नहीं की है। आठ फरवरी से से नामांकन जारी है और यह 15 फरवरी तक होना है। मतदान 27 फरवरी को होना है। नतीजे भी उसी दिन घोषित किये जाने हैं।


उधर बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री मुरुगन और ओडिशा (Odisha) से अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को बीजद का भी साथ मिलेगा। उधर लखनऊ से आज बीजेपी (BJP)के सात उम्मीदवारों ने सीएम योगी (CM Yogi) के सामने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने वालों में सुधांशु त्रिवेदी ,आरपीएन सिंह ,अमरपाल मौर्य ,तेजवीर सिंह ,नविन जैन ,साधना सिंह और संगीता बलवंत बृंद का नाम शामिल है।
लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी की राजनीति सबको चौंका रही है। अब वे लोकसभा की राजनीति (Politic’s) से हट सी गई है। राजस्थान के साथ अब उनका लगाव बढ़ेगा। अब देखना ये है कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के कौन से उम्मीदवार खड़े होते हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button