Sikandar Raza Questions Harare Pitch After India's Dominant Win in 1st T20I Against Zimbabwe
Sikandar Raza Questions Harare Pitch: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में सात विकेट से मिली करारी हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच को लेकर खुलकर नाराजगी जताई। रजा का कहना है कि मुकाबले में इस्तेमाल की गई विकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप नहीं थी और शुरुआती ओवरों में मौजूद नमी ने उनकी टीम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल कर दिया।
जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक की बदौलत महज 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हार के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा, तब तक पिच (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) पहले की तुलना में काफी आसान हो चुकी थी।
‘यह विकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुताबिक नहीं था’
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिकंदर रजा ने हरारे की पिच पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह विकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से बेहतर था. सुबह की नमी का असर जरूर होना चाहिए था, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इतने लंबे समय तक बनी रहेगी. नई गेंद लगातार मूव कर रही थी, जिससे बल्लेबाजी और मुश्किल हो गई.’ उन्होंने कहा कि शुरुआती (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) ओवरों में बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना बेहद कठिन था और गेंद लगातार सीम मूवमेंट कर रही थी।
‘हम बाउंड्री नहीं लगा सके’
सिकंदर रजा ने माना कि उनकी टीम पावरप्ले में बड़े शॉट लगाने में नाकाम रही, जिसका सीधा फायदा भारतीय तेज गेंदबाजों को मिला।उन्होंने कहा, ‘हम शुरुआती ओवरों में ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा सके. इसकी वजह से गेंद नई बनी रही और पिच से मिलने वाली मूवमेंट ने बल्लेबाजों की परेशानी और बढ़ा दी.’ रजा के मुताबिक अगर शुरुआती ओवरों में गेंद पुरानी (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) हो जाती, तो बल्लेबाजी कुछ आसान हो सकती थी।
‘भारत की बल्लेबाजी के समय विकेट बेहतर हो गया था’
जिम्बाब्वे के कप्तान ने यह भी दावा किया कि दूसरी पारी तक पिच का व्यवहार बदल चुका था और बल्लेबाजी करना पहले की तुलना में आसान हो गया था। उन्होंने कहा, ‘जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो विकेट काफी अच्छा हो चुका था. उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसी पिच मिलेगी, जहां टॉस का असर इतना ज्यादा (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) न हो और दोनों टीमों को बराबर मौका मिले.’
रजा ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान भी पिच पर नमी थी, लेकिन इस मुकाबले में उसका असर असामान्य रूप से लंबे (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) समय तक देखने को मिला।
Ruturaj Gaikwad बने वेस्ट जोन के कप्तान, दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम घोषित
भारतीय तेज गेंदबाजों ने मचाया कहर
भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव, प्रिंस यादव और डेब्यू कर रहे अशोक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा। तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके।
भारत ने जिम्बाब्वे को पहले 34 रन पर 4 विकेट और फिर 64 रन पर 5 विकेट के स्कोर पर पहुंचा दिया। इसके बाद तादिवानाशे मारुमनी और वेस्ली मधेवेरे ने उपयोगी (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) पारियां खेलकर टीम को 125 रन तक पहुंचाया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया मैच एकतरफा
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। महज 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक जड़कर मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
भारत ने केवल 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों की नजर दूसरे मुकाबले पर होगी, जहां जिम्बाब्वे बेहतर (Sikandar Raza Questions Harare Pitch) वापसी की उम्मीद करेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

