Sliderउत्तराखंडट्रेंडिंगधर्म-कर्मबड़ी खबरराज्य-शहर

Char Dham Yatra No. of Devotees Updates: उत्तराखंड में अब तक 15 लाख से अधिक लोगों ने किए चारधाम दर्शन

So far more than 15 lakh people have visited Char Dham in Uttarakhand

Char Dham Yatra No. of Devotees Updates: 10 मई से शुरू हुई उत्तराखंड चारधाम यात्रा (Uttrakhand Char Dham Yatra) में आने वाले श्रद्धालुओं (Devotees) की संख्या 15,67,095 लाख को पार कर गई है। देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों (Foreign Countries) से भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में हैं। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार और प्रशासन (Government and Administration) ने कई रणनीतियां (Strategies) लागू की हैं। उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग (Uttarakhand Tourism Department) की ओर से जारी आंकड़ों से साफ पता चलता है कि इस बार चारधाम यात्रा अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

उत्तराखंड के चारों धामों के बारे में

केदारनाथ धाम: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 2 जून को 19,484 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जिनमें से 12,857 पुरुष, 6,323 महिलाएं और 304 बच्चे हैं। अब तक कुल 6,27,213 श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

बद्रीनाथ धाम: बद्रीनाथ (Badrinath) के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भगवान बद्री विशाल (Lord Badri Vishal) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धाम पहुंच रही है। 2 जून को 21,269 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें 13,904 पुरुष, 6,614 महिलाएं और 751 बच्चे शामिल हैं। अब तक कुल 3,79,041 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

गंगोत्री धाम: रवीवार 2 जून को 12,5,41 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के दर्शन किए। जिनमें से 6,476 पुरुष और 5,876 महिलाएं और 189 बच्चे हैं। अब तक 2,75210 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री के दर्शन किए।

यमुनोत्री धाम: उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में 2 जून को 11,942 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। जिनमें से 5,867 पुरुष, 5,808 महिलाएं और 267 बच्चे हैं। 10 मई से अब तक 2,85,631 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button