कानुपर देहात। आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने खतरनाक कदम उठाया है। आवारा पशुओं से परेशान किसान हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर विरोध जताया। एक किसान ने हाईटेंशन लाइन की पोल को ही अपना आशियाना बना लिया।
यह मामला कानुपर देहात की अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गांव खान चंद्रपुर का है। यहां के किसान आवारा पशुओं द्वारा उनकी फसल नष्ट करने के खासे परेशान है। पशुओं के लगातार फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। उन्होने फसलों को बचाने के लिए अब रातों को खेतों की निगरानी शुरु कर दी है।

एक किसान ने तो हाईटेंशन लाइन की पोल को ही अपना आशियाना बना लिया। उसी पर रात को रहकर वह अपने खेतों की निगरानी करता है। इस बात की जानकारी जब विद्युत व प्रशासन के अधिकारियों को हुई। वे किसान से बात के लिए गांव पहुंचे।
अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से उस किसान को समझा बुझा कर नीचे उतारा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे उनकी नष्ट हुई फसल को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होने आवारा पशुओं को पशुशाला भिजवाने की आश्वासन दिया।

