Sunita Williams News Today: सुनीता विलियम्स की घर वापसी…कैसे पूरा किया आसमान से धरती तक का सफर, देखें वीडियो
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे और उनके एक हफ़्ते बाद ही वापस लौटने की उम्मीद थी। स्पेस स्टेशन के रास्ते में इतनी दिक्कतें आईं कि नासा ने स्टारलाइनर को खाली ही धरती पर वापस बुला लिया। जिसकी वजह से उनकी घर वापसी फ़रवरी तक के लिए टाल दी गई। इसके बाद स्पेसएक्स कैप्सूल से जुड़ी दिक्कतों की वजह से एक और महीने की देरी हुई।
Sunita Williams News Today: नासा क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद आज सुबह नौ महीने से अधिक समय में पहली बार पृथ्वी की हवा में सांस ली। अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर कैप्सूल से बाहर निकाला गया, जो लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक एहतियाती कदम है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों बाद पहली बार पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति महसूस करते हुए ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आईं. अब वह प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच से गुजरेंगी और फिर क्रू-9 टीम के साथ ह्यूस्टन के लिए रवाना होंगी.
— News Watch India (@NewsWatch_Ind) March 19, 2025
बुच विलमोर, जो जून 2024 में सुनीता विलियम्स के साथ… pic.twitter.com/X19fzsbEhs
दरअसल, कैप्सूल अमेरिकी समय के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात 1 बजे के कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय हब से अलग हो गया और फिर सुबह 5:57 बजे (भारतीय समय के अनुसार बुधवार को 3:27 बजे) फ्लोरिडा तट पर उतरा।
They're on their way! #Crew9 undocked from the @Space_Station at 1:05am ET (0505 UTC). Reentry and splashdown coverage begins on X, YouTube, and NASA+ at 4:45pm ET (2145 UTC) this evening. pic.twitter.com/W3jcoEdjDG
— NASA (@NASA) March 18, 2025
#WATCH | NASA's Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore, along with two others, are ready to deorbit and splash down back on Earth. They will be heading to one of the eight targeted sites supported by SpaceX and NASA, and for today, the prime recovery site… pic.twitter.com/htOc7uV6YB
— ANI (@ANI) March 18, 2025
पढ़े : धरती पर लौटने के बाद भारत… PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र
9 महीने बाद धरती पर लौटे
बता दें कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी हैं। अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटने में उन्हें 17 घंटे लगे। चारों अंतरिक्ष यात्री मंगलवार 18 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रवाना हुए।
#WATCH | Splashdown succesful. SpaceX Crew-9, back on earth.
— ANI (@ANI) March 18, 2025
After being stranded for nine months at the International Space Station (ISS), NASA's Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore are back on Earth.
(Source – NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/1h8pHEeQRq
ये भी पढ़े : सुनीता विलियम्स की लैंडिंग में हैं लंबी बाधाएं, धरती के करीब आते ही जल सकता है अंतरिक्ष यान
धरती तक पहुंचने में लगे 17 घंटे
जब अंतरिक्ष यान ने धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए संचार व्यवस्था ठप हो गई। ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने तक करीब 17 घंटे लगे। जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा तट पर गिरा, उसके चारों ओर कई डॉल्फिन तैरती नजर आईं, जो अंतरिक्ष यात्रियों का घर वापस आने पर स्वागत कर रही थीं।
#WATCH | NASA's Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore are back on Earth after the successful Splashdown of SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida – where the recovery personnel are continuing to step through procedures to hoist… pic.twitter.com/z8Kmngy3em
— ANI (@ANI) March 18, 2025
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फ्लोरिडा के तट से पानी में उतरा
बता दें कि मंगलवार की सुबह अंतरिक्ष यान का दरवाजा बंद हो गया और थोड़ी देर बाद अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया। इसके बाद बुधवार को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी अंतरिक्ष यान के इंजन को कक्षा से विपरीत दिशा में फायर किया गया। इससे अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और सुबह 3:27 बजे यह फ्लोरिडा के तट से पानी में उतरा।
#WATCH | NASA's SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov wave, smile as they are back on Earth after the successful Splashdown of the SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida.
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Butch… pic.twitter.com/afkFCCRn7U
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया
ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। ड्रैगन से बाहर आते ही सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर घर लौटने की खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उनके चेहरे पर 9 महीने बाद धरती पर लौटने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Today, NASA's SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV