खेलट्रेंडिंगन्यूज़

आईपीएल में देशी और विदेशी खिलाड़ियों में किसकी डिमांड, किस पर होंगे कितने खर्च ?

IPL Players Auction2024: IPL 2024 का मिनी ऑक्शन आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। इस नीलामी को होस्ट करने के लिए दुबई का कोका कोला एरिना तैयार है। खिलाड़ियों की मंडी में विदेशी खिलाड़ी चार चांद लगाने वाले हैं।
पिछले साल दिसंबर में IPL के ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी 18.50 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था, इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि इस ऑक्शन में विदेशी प्लेयर्स का बोलबाला रहेगा। कुल 77 प्लेयर्स की जगह खाली है और इसमें से 30 जगह विदेशी प्लेयर्स के लिए रिजर्व हैं। ऐसे में विदेशी प्लेयर्स डिमांड में होंगे और एक बार फिर कुछ रेकॉर्डतोड़ बोली लग सकती है।

333 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

क्रिकेट के जगत में आज यानि 19 दिसंबर को किसी की किस्मत चमकेगी तो किसी का दिल भी जरूर टूटेगा। दरअसल, आज होने जा रही है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्लेयर्स की नीलामी। पहली बार देश के बाहर दुबई में होने जा रहे इस IPL के मिनी ऑक्शन में कुल 333 प्लेयर्स की किस्मत का फैसला होगा।

इन खिलाड़ियों पर नजर

IPL के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों के अलावा UP के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है।

8 साल बाद स्टार्क करेंगे वापसी!

विदेशी प्लेयर्स के पूल में सबसे बड़ा नाम मिचेल स्टार्क का नजर आ रहा है जो लगभग 8 साल बाद इस लीग में वापसी कर सकते हैं। 34 साल का यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर जरूर है। मगर आज भी उनकी धार बरकरार है और हर फ्रेंचाइजी उनके जैसा स्ट्राइक बोलर अपनी टीम में चाहेगी। स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ही जोश हेजलवुड और दक्षिण अफ्रीका (South africa) के जेराल्ड कोएट्जी पर भी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी। कोलकाता नाइटराइडर्स (kolkata knightrider) को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी है और वह इन तीनों के लिए ही बड़ी बोली लगा सकता है।

ऑलराउंडर्स की होगी डिमांड

नीलामी के लिए चुने गए कुल प्लेयर्स में 34% प्लेयर्स ऑलराउंडर्स (allrounder) हैं जिनकी भारी डिमांड होगी। ऑलराउंडर्स की बोली में शार्दुल ठाकुर के लिए बड़ी बोली लग सकती है। यह अनुभवी भारतीय खिलाड़ी (Indian crickter) आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने के साथ निचले क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सकता है।


शार्दुल चेन्नै की टीम में थे और चेन्नै की टीम एक बार फिर 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक की बोली लगा कर उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। शार्दुल पर गुजरात टाइटंस की भी नजर होगी, जो हार्दिक पंड्या की भरपाई के लिए एक अदद ऑलराउंडर की तलाश में होंगे। भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप (oneday world cup) में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्रा के लिए भी बड़ी बोली लग सकती है।

केकेआर का दांव तेज गेंदबाजों पर

KKR के पास 32.7 करोड़ की राशि शेष है। उसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल और रचिन रविंद्र पर उसकी निगाह रहेगी।

लखनऊ की निगाह कोएत्जी और मदुशंका पर

लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये शेष हैं। उसे भी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, स्टार्क, हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी नांद्रे बर्गर पर भी दांव लग सकता है। रेलवे के 12 गेंद में 50 रन बनाने वाले आशुतोष शर्मा पर भी उसका दांव रहेगा।

मुंबई अनकैप्ड पर लगाएगी दांव

मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसकी निगाह में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर रहेंगे। इनमें स्पिनर मानव सुतार, दर्शन मिसाल के अलावा वानिंदु हसरंगा और रेलवे के आशुतोष शर्मा पर भी दांव लगेगा।

मल्लिका सागर बनाएंगी रिकॉर्ड

IPL की नीलामी पहली बार विदेश में होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी। बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, शाकिब अल हसन, केदार जाधव और लिटन दास जैसे चर्चित खिलाड़ी नीलामी में दिखाई नहीं देंगे

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button