Suresh Khanna Lucknow inspection: Minister Suresh Khanna reviews Lucknow Municipal Corporation cleanliness work
Suresh Khanna Lucknow inspection: लखनऊ में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय और गोमतीनगर वार्ड का दौरा किया। इस दौरान कई जगहों पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखाई दी। कई नालियां भी गंदे पानी और कचरे से भरी मिलीं।
जमीन पर सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर मंत्री सुरेश खन्ना काफी नाराज हुए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि शहर की सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लायन एनवायरो पर 5 लाख रुपये का जुर्माना
निरीक्षण (Suresh Khanna Lucknow inspection) के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर नगर आयुक्त ने कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मंत्री ने कहा कि जब एजेंसियों को जनता के पैसे से काम के लिए भुगतान किया जा रहा है तो उन्हें जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिखाई देनी चाहिए। अगर किसी संस्था की तरफ से काम में लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
दो अधिकारियों की सैलरी काटने के निर्देश
निरीक्षण (Suresh Khanna Lucknow inspection) के बाद जोन-4 के जेडएसओ पंकज शुक्ला और एसएफआई रश्मि की पांच दिनों की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि इन दोनों अधिकारियों को लेकर पार्षद पहले भी शिकायत कर चुके हैं। वहीं, जोन-3 के एक सुपरवाइजर राजेश खन्ना को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद नगर निगम के अधिकारियों और सफाई से जुड़ी एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
Also Read: यूपी चुनाव से पहले अमित शाह से मिले केशव मौर्य, Gen-Z को लेकर क्या बना प्लान?
फैजुल्लागंज द्वितीय में सबसे ज्यादा गंदगी
पूरे निरीक्षण (Suresh Khanna Lucknow inspection) के दौरान फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड की स्थिति सबसे खराब मिली। यहां कई जगहों पर लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई थी। नालियों में गंदगी जमा थी और जल निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।
मंत्री ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफाई और जल निकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अगर उसका असर लोगों को जमीन पर दिखाई नहीं देगा तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
सुबह-शाम सफाई और 24 घंटे में शिकायतों का समाधान
सुरेश खन्ना (Suresh Khanna Lucknow inspection) ने अधिकारियों को शहर में रोजाना सुबह और शाम सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरों और बाजारों से कचरा समय पर उठाया जाए। सफाई से जुड़ी लोगों की शिकायतों का 24 घंटे के अंदर समाधान होना चाहिए।
अधिकारियों ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि अगले 10 दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जहां लंबे समय से सफाई की समस्या बनी हुई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जल निकासी को पहले ठीक करने के निर्देश
फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में मंत्री ने सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि जल निकासी की व्यवस्था का भी जायजा लिया (Suresh Khanna Lucknow inspection)। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाके में पहले पानी की निकासी की सही व्यवस्था की जाए और इसके बाद ही सड़क निर्माण का काम कराया जाए।
मंत्री ने कहा कि अगर जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो सड़क बनने के बाद भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए विकास कार्यों में पहले जल निकासी की समस्या को दूर करना जरूरी है।
अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री पर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण (Suresh Khanna Lucknow inspection) के दौरान इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री के अवैध रूप से चलने की जानकारी भी सामने आई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फैक्ट्री के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जानी चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक कचरा सफाई और जल निकासी दोनों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मेयर और नगर आयुक्त भी रहे मौजूद
निरीक्षण (Suresh Khanna Lucknow inspection) के दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार निगरानी की जाए।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनता को साफ और बेहतर शहर देना नगर निगम की जिम्मेदारी है। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

