Tejashwi Yadav: PM नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी का तंज, बोले- 11 साल से सत्ता में हैं, फिर भी एक भी घुसपैठिया नहीं पकड़ा

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा बिहार में घुसपैठियों को बाहर निकालने की चेतावनी पर अब विपक्षी दल आरजेडी ने तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने इसे एनडीए की विफलताओं को छिपाने का चुनावी हथकंडा करार दिया और जनता से नया बिहार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
जहानाबाद से अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की नकलची सरकार ने बिहार को पीछे धकेल दिया है और अब बदलाव का समय आ गया है।
पढें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा तोहफा! छात्रों को मिलेगा 4 लाख का ब्याज-मुक्त एजुकेशन लोन
जनता को भ्रमित कर रही है BJP – तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक पल के लिए मान लें कि बिहार में घुसपैठिए हैं, तो प्रश्न उठता है कि मोदी अब तक क्या करते रहे? वे 11 वर्ष से सत्ता में हैं। इसके अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 20 वर्ष से बिहार पर शासन कर रहा। क्या सत्ताधारी गठबंधन बिहार में एक भी घुसपैठिए की पहचान कर पाया है?”
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले हमेशा जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उछालती है। पिछले साल Jharkhand में भी विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उसे भूल गए
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breakin
पढ़ाई-दवाई-कमाई-सुनवाई-कार्रवाई” वाली सरकार का वादा
तेजस्वी यादव ने सभा में कहा कि भाजपा की नीतियां राज्य को पिछड़ा बना रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो एक ऐसी सरकार बनेगी जो पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई पर काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा खुद ही एनडीए को हराएगी।
नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी
जहानाबाद में भारी बारिश के बीच आयोजित जनसभा में तेजस्वी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि यह भीड़ साबित करती है कि अब मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि यह नकलची सरकार है। तेजस्वी की घोषणाओं को नकल कर उन्हें अमलीजामा पहनाती है। बिजली, पेंशन, माई-बहन योजना सबकी नकल की। इनके पास अपनी कोई सोच नहीं है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा गूंजा
तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में लोगों से पूछा कि क्या वे वर्तमान सरकार से मुक्ति चाहते हैं? इस पर भीड़ ने जोरदार ‘हां’ में जवाब दिया। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा लगवाकर माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया। सभा के बाद तेजस्वी सड़क मार्ग से जहानाबाद से नालंदा के इस्लामपुर रवाना हो गए।

