Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस में किचन चोरी कांड से मचा बवाल, शहबाज पर फूटा घरवालों का गुस्सा

Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 के 23वें और 24वें दिन के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा, झगड़े और साजिशों का तड़का देखने को मिला। शहबाज बदेशा और अमाल मलिक ने मिलकर किचन का जरूरी सामान छुपा दिया, जिससे पूरे घर में हंगामा मच गया। घरवाले आपस में बहस करते रहे, आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे और आखिरकार मामला नॉमिनेशन तक पहुंच गया, जहां नीलम गिरी पर सबसे ज्यादा निशाना साधा गया।
शो में शुरुआत से ही छुपा-छुपी का खेल, झगड़ों की गरमी और दोस्ती की कसमें सबकुछ एक साथ नजर आया। जहां एक तरफ शहबाज अपनी शरारती हरकतों से सबको परेशान करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट, बशीर अली, अभिषेक बजाज और अन्य कंटेस्टेंट भी अपने-अपने गुस्से और रणनीतियों के साथ एक्टिव मोड में नजर आए।
Read More: Mouni Roy Latest Look: अंधेरी की गलियों में छाया मौनी रॉय का स्टारडम, ग्लैमरस लुक से फैंस हुए दीवाने
शहबाज और अमाल ने मिलकर छुपाया किचन का सामान
शहबाज बदेशा ने कैमरे के सामने अमाल मलिक के साथ मिलकर किचन का जरूरी सामान कॉफी, चीनी, चायपत्ती, फ्राई पैन और घी छुपाने की बात कही। दोनों रातभर सामान छुपाते रहे और अगले दिन हंगामे की योजना बनाते रहे। सुबह होते ही बशीर अली और अन्य घरवालों ने सामान की तलाश शुरू कर दी, जिससे पूरे घर में अफरातफरी मच गई।
घरवालों का गुस्सा, नीलम ने खोली शहबाज की पोल
कुनिका सदानंद और बशीर अली ने शहबाज पर शक जताया, लेकिन नीलम गिरी ने शुरू में उन्हें क्लीन चिट दी। बाद में जब शहबाज ने खुद नीलम को सच बताया, तो नीलम ने सभी घरवालों को बता दिया कि शहबाज ही सामान चोरी का मास्टरमाइंड है। इसके बाद सोफा उठाने पर सामान भी वहीं मिला।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अभिषेक और अमाल की बहस
इस दौरान अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अभिषेक ने अमाल को गधा कहा, तो फरहाना भट्ट भी बीच में कूद पड़ीं और अभिषेक को गधा कह दिया। इसके बाद अभिषेक और फरहाना के बीच भी गरमागरम बहस हुई।
शहबाज को मिली सजा
बिग बॉस ने घरवालों को सफाई देते हुए कहा कि इस सामान गायब होने में उनका कोई हाथ नहीं है। इसके बाद अमाल मलिक ने शहबाज को बशीर और अभिषेक की ड्यूटी करने की सजा दी। हालांकि जिशान कादरी और मृदुल ने शहबाज का सपोर्ट किया। गौरव खन्ना ने पूरे दिन की बजाय 2-3 घंटे की सजा देने की सलाह दी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नॉमिनेशन टास्क में छिड़ी जंग
बिग बॉस ने सभी घरवालों को दो-दो नाम नॉमिनेशन के लिए देने को कहा। इस दौरान कई घरवालों ने नीलम गिरी और अभिषेक बजाज का नाम लिया। फरहाना भट्ट ने भी नीलम को नॉमिनेट किया। हालांकि अंत में बिग बॉस ने खुलासा किया कि यह नॉमिनेशन डे नहीं है और उन्होंने नीलम से दिनभर की घटनाओं पर सवाल पूछे।
ये भी पढ़ें: Mirai Movie Box Office: ‘मिराई’ की कमाई का तूफान, किंगडम को धूल चटाई, अब तंडेल को पछाड़ने की बारी
दोस्ती की कसमें और रणनीति की बातें
एपिसोड के आखिर में शहबाज ने अमाल मलिक को दोस्ती की कसम दी कि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। जिशान ने भी अमाल को कहा कि अगर उन्होंने शहबाज को सपोर्ट किया तो उन्हें स्टैंड लेना होगा। बशीर अब भी शहबाज के अकेले सामान छुपाने पर विश्वास नहीं करते दिखे।

