Tejashwi Yadav: तेजस्वी होंगे महागठबंधन के CM चेहरा! संजय यादव बोले- यही बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री

Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, अब राजद सांसद संजय यादव ने खुलकर कहा है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के एकमात्र मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे कांग्रेस सहमत हो या न हो, बिहार की जनता पहले ही तेजस्वी को स्वीकार कर चुकी है।
तेजस्वी के साथ ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर रवाना होते समय संजय यादव ने यह भी कहा कि तेजस्वी जैसा लोकप्रिय चेहरा वर्तमान में किसी भी अन्य दल के पास नहीं है। उनके मुताबिक, जनता का रुख बदलाव की आहट दे रहा है और यह संदेश एनडीए को भी समझ लेना चाहिए।
तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन के सीएम चेहरा
सांसद संजय यादव ने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का एकमात्र चेहरा तेजस्वी यादव हैं। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। तेजस्वी अब चाहकर भी पीछे नहीं हट सकते, क्योंकि बिहार की जनता ने उन्हें सिर-आंखों पर बिठा लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सहमति न होने के बावजूद महागठबंधन में अब इस मुद्दे पर कोई भ्रम नहीं है।
सीट बंटवारे पर क्या बोले संजय
सीट समझौते को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय यादव ने कहा कि बातचीत सही दिशा में चल रही है और इस तरह की बातें सार्वजनिक मंचों पर नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रश्न तो एनडीए में सीट साझेदारी पर होना चाहिए।
‘बदलाव की आहट महसूस हो रही है’
संजय यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बदलाव की बयार चल पड़ी है। संभवतः एनडीए के लोग इसे सुन नहीं पा रहे या फिर वे इसका आशय समझना नहीं चाहते हैं.
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत
वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को धनरुआ और पुनपुन से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। तेजस्वी ने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि इस तानाशाही सरकार को बदलिए। एकजुट होकर बदलाव की लड़ाई लड़िए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रेखा देवी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन
यात्रा के दौरान Rekha Devi का विरोध भी देखने को मिला। धनरुआ के सरवां गुमटी पर राजद कार्यकर्ता ‘रेखा हटाओ, मसौढ़ी बचाओ’ के नारे लगाते हुए सड़क पर लेट गए। विरोध इतना तेज़ था कि तेजस्वी को मंच पर उतरने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और वे रथ से ही वापस लौट गए।
नदवा, सकरपुरा और दमड़ीचक सहित कई जगहों पर भी रेखा देवी का विरोध हुआ। इस दौरान राजद के वरीय नेता धन्नी यादव, उपप्रमुख प्रेम कुमार, जिला परिषद सदस्य चंदन यादव, बबलू मिश्रा, पिंटू यादव, नीतीश कुमार और उर्मिला देवी समेत कई नेता मौजूद रहे।

