Manipur Attack: मणिपुर में असम राइफल्स के ट्रक पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल

Manipur Attack: मनीपूर के बिशुनपूर जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर बड़ा हमला कर दिया। असम राइफल के काफिले को निशाना बनाते हुए अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना नम्बोल सबल लेइकाई इलाके में उस समय हुई, जब जवानों का वाहन इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था।
हमले के बाद घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Read More: Russia Ukraine War News: न युद्ध रुकेगा, न होगी डील… यूक्रेन पर कब्जे की योजना साफ कर चुके पुतिन
व्यस्त सड़क पर घात लगाकर हमला
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि हमले में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और एक जवान शहीद हुए हैं, जबकि दो अन्य जवान घायल हैं। अधिकारी ने बताया कि “व्यस्त सड़क पर जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद आतंकी एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो।”
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं काफिले के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक तो नहीं हुई।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राज्यपाल ने जताई कड़ी निंदा
अजय कुमार भल्ला(Manipur के राज्यपाल) ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “असम राइफल्स के दो बहादुर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। मैं शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ऐसे घिनौने हमलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान
एन. बीरेन सिंह ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “हमारे 33 असम राइफल्स के बहादुर जवानों पर हमला दुखद है। दो जवानों की शहादत और अन्य के घायल होने की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। शहीदों का साहस और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बड़ी साजिश की आशंका
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या हमले से पहले काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही हुई थी।

