The Bengal Files Box Office Day 1: विवादों के बीच रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स’, जानें पहले दिन कितना किया कलेक्शन
The Bengal Files Box Office Day 1: विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। लंबे समय से विवादों और विरोध के चलते यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी रही। रिलीज के बाद अब इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
हालांकि दर्शकों की उम्मीदों और चर्चा के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पहले दिन की कमाई रही निराशाजनक
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तमाम विवादों और खूब चर्चा में रहने के बावजूद ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपने पहले दिन भारत में केवल 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं अगर इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से की जाए, तो उस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में साफ है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ की शुरुआत पिछली फिल्म के मुकाबले काफी कमजोर रही।
पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई फिल्म
फिल्म के कमजोर कलेक्शन की बड़ी वजह यह भी रही कि पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। विवाद और विरोध के चलते राज्यभर में इसकी स्क्रीनिंग रोक दी गई, जिससे कुल कमाई पर बड़ा असर पड़ा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोशल मीडिया पर बहस जारी
फिल्म की रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक्स (Twitter) पर कुछ दर्शकों ने इसे “एक कठोर सिनेमाई अनुभव” बताया है, जो डायरेक्ट एक्शन डे की भयावहता को दिखाता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे “दुष्प्रचार” करार देते हुए खारिज भी कर दिया। इस तरह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म निर्माण शैली को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
आने वाले दिनों पर टिकी नजर
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी आने वाले दिनों में अहम साबित होगी। अगर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं बढ़ीं तो ‘द बंगाल फाइल्स’ का कलेक्शन आगे बढ़ सकता है, वरना फिल्म की राह मुश्किल हो जाएगी।

