MP Political News: मध्य प्रदेश से मोदी की नई टीम में मंत्री होंगे। दो चौंकाने वाले नाम!
Today’s Political News MP: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि आने वाली सरकार में मध्य प्रदेश से कौन मंत्री बनेगा। 2019 में मध्य प्रदेश के 5 लोगों को मंत्री बनाया गया। इस बार प्रदेश से चुनाव जीते कुछ बड़े नामों की चर्चा है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में MP से एक-दो नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) लोकसभा चुनाव (loksabha election) में बीजेपी 29 की 29 सीटें जीत गई है। इसके साथ ही अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट में कितनी जगह मिलेगी। साथ ही यहां से दावेदार कौन-कौन होंगे। 2019 में 28 सीटों पर जीत के बाद MP से 5 लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी। इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेंद्र कुमार खटीक थे। इस बार नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल चुनाव नहीं लड़े हैं। मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद लोगों को उम्मीद है कि दिल्ली (DELHI) में प्रदेश की भागीदारी बढ़ेगी।
रेस में हैं ये बड़े चेहरे
वहीं, मध्य प्रदेश में मिली जीत के बाद यह चर्चा है कि टीम मोदी (Team modi) में इस बार कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दावेदारों की फौज बड़ी है। प्रबल दावेदारों में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम है। शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान ही इशारा कर गए थे कि शिवराज सिंह चौहान को हम अपने साथ ले जाएंगे। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे में उनकी एंट्री भी तय मानी जा रही है। इसके साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते को भी पार्टी फिर मौका दे सकती है। कुलस्ते आदिवासी चेहरा हैं।
कुछ नए चेहरों को मौका
इसके साथ ही सबसे अधिक चर्चा MP BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा लगातार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सफलता हासिल कर रही है। विधानसभा चुनाव में उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब लोकसभा में 29 की 29 सीटें जीत गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narandra modi ) चुनावी रैलियों में VD शर्मा की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि उनका प्रमोशन हो सकता है।
महिला को भी मिल सकती है जगह
वहीं, मध्य प्रदेश से इस बार 5 महिला भी सांसद चुनी गई हैं। BJP महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में मुखर रही है। ऐसे में संभावना है कि मध्य प्रदेश से एक महिला सांसद को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। पांच महिला सांसदों में रतलाम से अनीता नागर सिंह चौहान, सागर से लता वाणखेड़े, भिंड से संध्या राय, शहडोल से हिमाद्री सिंह और बालाघाट से भारती पारधी हैं। पांच में से तीन सांसद पहली बार चुनी गई हैं। वहीं, हिमाद्री सिंह और संध्या राय दूसरी बार सांसद बनी हैं।
केंद्र में NDA को है पूर्ण बहुमत
हालांकि MP की दावेदारी में एक अड़चन यह भी है कि इस बार BJP को पूर्ण बहुमत नहीं है। बहुमत NDA को है। NDA को बहुमत होने की वजह से सरकार में सहयोगी दलों की भागीदारी बढ़ेगी। इसकी वजह से मध्य प्रदेश की दावेदारी कमजोर हो सकती है। यह संभावना है कि मध्य प्रदेश से इस बार 2019 की तुलना में कुछ कमलोगों को मौका मिले।

