धर्म-कर्म

Sawan 2024 Rudrabhishek Dates : रुद्राभिषेक के लिए ये सर्वोत्तम दिन, इस सावन भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न?

Sawan 2024 Rudrabhishek Dates : सावन का महीना रुद्राभिषेक के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस महीने में भोले बाबा बहुत खुश रहते हैं और रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से आपके सभी लक्ष्य पूरे होते हैं और आपके जीवन से सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बार सावन में कौन से दिन रुद्राभिषेक के लिए सबसे शुभ हैं।

सावन के महीने में रुद्राभिषेक

(Sawan Rudrabhishek) करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से धन, सुख, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है और साथ ही आपकी कई चिंताएं भी दूर होती हैं। इस साल सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है और समापन 19 अगस्त को श्रावण मास (Shravan month) की पूर्णिमा के साथ होगा। सावन में रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) करने से आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। सावन में रुद्राभिषेक करना मारकेश और कालसर्प दोष दूर करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। सावन में रुद्राभिषेक के लिए सात दिन सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौन से सात दिन सबसे यादगार होते हैं। जानिए सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने के क्या फायदे हैं।

रुद्राभिषेक के लिए सावन के ये दिन बेहद खास

वैसे तो सावन के पूरे महीने में ही रुद्राभिषेक करना विशेष माना जाता है, लेकिन सावन में शिवरात्रि, नागपंचमी और सभी सोमवार को रुद्राभिषेक करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन शुभ दिनों में रुद्राभिषेक करने से अठारह तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आपका जीवन सभी तरह की समस्याओं से मुक्त हो जाता है।

22 जुलाई : सावन का पहला सोमवार

29 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार

5 अगस्त : सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त : सावन का चौथा सोमवार
2 अगस्त: सावन शिवरात्रि

सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने के फायदे शिवपुराण (shivpuran) में सावन के महीने में घर पर रुद्राभिषेक करने के विशेष लाभ बताए गए हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की थी। इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष लाभ मिलता है। सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपके करियर में आ रही चिंता दूर होती है। राहु और केतु के दुष्प्रभाव कम होते हैं। इसके अलावा कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। रुद्राभिषेक अपने घर पर करवाने से आपके ऊपर से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और साथ ही कुंडली में चंद्रमी की स्थिति मजबूत होती है। जब पति-पत्नी घर पर एक साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो उनके जीवन में मिठास बढ़ती है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। इसके अलावा, आप रुद्राभिषेक करके अपने घर को सभी बुरी शक्तियों से मुक्त कर सकते हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button