Sliderट्रेंडिंग

आज दानवीर रतन टाटा का 85वां जन्मदिन, यूं हीं नहीं उठती भारत रत्न देने की मांग.. पढ़े इसके पीछे ये दिलचस्प किस्सा

Ratan tata Birthday: टाटा समूह (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ( Ratan tata ) का आज जन्मदिन (Birthday) है। टाटा ऐसे उद्योगपति हैं जिन्हें हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहने के लिए जाना जाता है। corona काल में जब कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी तो Ratan tata ने इसका विरोध किया था।
आज देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने Tata Group के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन है। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन (Tata Group Chairman) रहे। इस दौरान उन्होंने Tata Group को बुलंदियों पर पहुंचाया। रतन टाटा सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति ही नहीं हैं, वे एक अच्छे इंसान भी हैं। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों का काफी ख्याल रखते हैं। वह हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस कर्मचारी की कंपनी में क्या रैंक है। कोरोना काल में जब कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी तो रतन टाटा ने इसका विरोध करते हुए इसे नैतिकता के खिलाफ बताया था।


Ratan tata एक बार कर्मचारी की जान बचाने के लिए खुद फ्लाइट उड़ाने को तैयार हो गए थे। यह बात अगस्त 2004 की है। जब पुणे में टाटा मोटर्स के MD प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक खराब हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई ले जाने की सलाह दी। रविवार का दिन था और डॉक्टर एयर एंबुलेंस का जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में Ratan tata को बताया गया तो वह कंपनी का विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए। टाटा के पास पायलट का लाइसेंस है। मगर इस बीच एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका सफल इलाज हुआ। प्रकाश लगभग 50 साल तक tata motors में रहने के बाद 2012 में रिटायर हुए।

ट्रेंड पायलट

आपको बता दें Ratan Tata एक ट्रेंड पायलट हैं और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है। उनके पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। कुछ साल पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह एक फाइटर विमान की कॉकपिट में नजर आ रहे थे। यह तस्वीर 2011 की थी जब रतन टाटा ने बेंगलुरु एयरशो में बोइंग के F-18 सुपर हॉर्नोट विमान में उड़ान भरी थी। इसे उन्होंने 28 फरवरी, 2019 को अपने 82वें जन्मदिन के मौके पर instagram पर शेयर किया था।


ratan tata ने साल 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 में उड़ान भरी थी। तब वह 69 साल की उम्र में अमेरिकी विमान उड़ाने वाले सबसे बुजुर्ग भारतीय नागरिक थे। Ratan tata को विमान उड़ाने का शौक विरासत से ही मिला है। उनके गुरु JRD Tata देश के पहले लाइसेंसधारक पायलट थे। JRD Tata ने पहली बार कराची से मुंबई तक हवाई जहाज उड़ाया था। उन्होंने ही टाटा एयरलाइन्स की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम Air india हो गया था और इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था। हाल में एयर इंडिया की टाटा ग्रुप में घर वापसी हुई है।

छंटनी का विरोध

कोरोना काल (Corona time) में जब कंपनियां (Company)बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही थीं तो रतन टाटा ने इसका जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना के मुश्किल दौर में लोगों के प्रति कंपनियों की जिम्मेदारी बनती है। जिन्होंने आपके लिए काम किया, आपने उन्हें ही छोड़ दिया। उद्यमियों और कंपनियों के लिए लंबे वक्त तक काम करने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। corona महामारी के दौर में आप अपने workers के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, क्या यही आपकी नैतिकता है?’

भारत रत्न देने की मांग

रतन टाटा देश के एकमात्र उद्योगपति हैं जिन्हें कई बार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो चुकी है। पिछले साल की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button