Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Mahila Samriddhi Yojana 2025: आज दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी, क्या खाते में आएंगे 2500 रुपये?

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आएंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये आएंगे?

Mahila Samriddhi Yojana 2025: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आएंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये आएंगे? दरअसल, सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला सम्मान योजना की घोषणा पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में इस योजना का ऐलान किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

पढ़े : बजट को लेकर बोंली सीएम रेखा… दिल्ली के लिए कहीं ये बड़ी बात

2500 रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी आज

महिला दिवस पर आज बीपीएल महिलाओं को महिला सम्मान की पहली किस्त मिलेगी। दिल्ली की रेखा सरकार आज 2500 रुपये की पहली किस्त जारी कर सकती हैं। फिलहाल महिला सम्मान योजना में सिर्फ बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को ही शामिल किया जा रहा है। इसके बाद और भी जरूरतमंद महिलाओं को इसमें शामिल किया जा सकेगा।

पढ़े : दिल्ली की इन 20 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, देखें किसका नाम है इस लिस्ट में

कल आतिशी ने सीएम रेखा को लिखा था पत्र

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कल यानी शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता को इस संबंध में पत्र लिखा था। इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। मुझे उम्मीद है कि कल दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज आएगा कि उनके खाते में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे।

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

अब बात करते हैं कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा? सूत्रों के अनुसार, इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो और जो टैक्स न देती हों। इसके अलावा उनकी आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वे किसी सरकारी नौकरी या सरकार की किसी अन्य वित्तीय सहायता योजना की लाभार्थी न हों।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पिछले सप्ताह भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद डेढ़ महीने में हर आर्थिक रूप से गरीब महिला को 2,500 रुपये देने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

महिला सम्मान योजना के लिए मानदंड

  • आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक होनी चाहिए
  • महिला सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होनी चाहिए
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए या EWS श्रेणी में आती हो
  • वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रही हो

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

महिला सम्मान योजना पर AAP का हमला

आम आदमी पार्टी महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली की रेखा सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। हाल ही में आप कार्यकर्ताओं ने ईटीओ रेड लाइट पर विरोध प्रदर्शन किया था। ईटीओ रेड लाइट के फ्लाईओवर पर पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर में लिखा था- 3 दिन बचे हैं, महिलाओं को कब सम्मान देगी सरकार, महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने के लिए 3 दिन बचे हैं, आप कार्यकर्ताओं के जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत पोस्टर हटा दिया।

क्या दस्तावेज लगेंगे

अगर आप महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी मापदंड पूरे करते हैं तो आपको इसका लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली का निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता नंबर
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button