ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Bollywood Kisse: ऐसा क्या हुआ कि मशहूर अभिनेता राजकुमार ने उड़ाया था इस अदाकारा की खूबसूरती का सरेआम मज़ाक?

बॉलीवुड में अभिनेता राजकुमार (Bollywood Kisse) का एक अलग ही रुतबा था। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म आई नही कि फैंस दीवानों की तरह मूवी देखने पहुंच जाते थें। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके डॉयलाग के भी दिवाने थें, उनके डॉयलाग सुनकर फैंस की तालियां रुकती नहीं थीं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अभिनेता राजकुमार (Bollywood Kisse) का एक अलग ही रुतबा था। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म आई नही कि फैंस दीवानों की तरह मूवी देखने पहुंच जाते थें। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके डॉयलाग के भी दिवाने थें, उनके डॉयलाग सुनकर फैंस की तालियां रुकती नहीं थीं। राजकुमार एक अच्छे अभिनेता के साथ ही असल ज़िंदगी में भी बेबाक इंसान थें। उनकी जिंदगी के बहुत से किस्से लोगों को पता है जिसे सुन कर फैंस आज भी दंग रह जाते है। ऐसा ही एक और किस्सा है जो राजकुमार और उस समय की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ जुड़ा हुआ है।

क्या है पूरी कहानी?

बात साल 1970 की है जब जीनत अमान (Bollywood Kisse) ने मिस इंडिया का खिताब आपने नाम किया था फिर इसी साल उन्होंने ‘द इविल विद इन’ नाम की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। लेकिन जीनत अमान को पहचान मिली साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ से। इस फिल्म में जीनत अमान के बोल्ड अंदाज को लोगो ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का एक गाना ‘दम मारो दम’ सुपरहिट साबित हुआ। इसी फिल्म के प्रीमियर पर राजकुमार ने जीनत अम्मान की बेइज्जती कर दी।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, BJP अध्यक्ष की भी आई प्रतिक्रिया

इस पूरे वाकया की जानकारी एक्टर गूफी पेंटल ने एक मिडिया प्लेटफार्म पर इंटरव्यू के दौरान दी। उन्होंने बताया की मेरे सामने की ही बात है जब फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के प्रीमियर पर बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर डायरेक्टर मजूद थे। उस समय जीनत अमान की खूबसूरती और एक्टिंग की चर्चा हर जगह हो रही थी। जब फिल्म का प्रीमियर हो रहा था तो एक्ट्रेस राजकुमार के पीछे ही बैठी हुई थी।

जब उन्होने राजकुमार को देखा तो खुद ही उनसे मिलने चली आई। उन्हें लगा की सबकी तरह राजकुमार भी उन्हें जानते ही होंगे और इतने बड़े एक्टर कुछ तारीफ ही करेंगे। लेकिन जब वो राजकुमार से मिली तो उन्होंने जीनत अमान से कहा- तुम तो बहुत खूबसूरत हो फिल्मो में टॉय क्यों नहीं करती। राजकुमार से अपने लिए ऐसी बात सुन कर जीनत काफी हैरान हो गयी और अपमानित महसूस कर चुप रह गई थी। लेकिन भला राजकुमार को इस सब से क्या फर्क पड़ने वाला था।   

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button