ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Weather : मौसम में आया सुधार, अब गर्मी से मिल सकती है राहत ! देश के इन शहरों में होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बीते तीन-चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। गर्म हवाओं के झोंके से परेशान लोग बारिश के कारण राहत महसूस कर रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के पूर्वाणुमान के अनुसार अभी दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना ही बना रहेगा। आईएमडी की ओर से जारी एक विज्ञाप्ति में कहा गया है कि रविवार यानी आज अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, सब हिमालियन पश्चिम बंगाल, सिक्किम केरेला और माहे में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जबकि दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, इस्ट राजस्थान, ओडिसा, बंगाल, झारखंड, गोआ, मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Ind vs SA: अफ्रीका का बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर, पंत एंड कंपनी रचेगी इतिहास!

आईएमडी के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक इन राज्यों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। फिलहाल कहीं भी भीषण गर्मी और हीट वेव बहने की संभावना नहीं है। मुंबई में आज से बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहाना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button