UP Sonbhadra News: सोनभद्र ज़िले के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में एक बंद पड़ी पत्थर की खदान में घायल अवस्था में 13 वर्षीय किशोरी के मिलने से हड़कंप मंच गया। आरोप है कि पीड़िता के गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और असफल होने के बाद बंद पड़ी पत्थर खदान में ढकेल दिया। घटना की जानकारी होने के बाद नाबालिग किशोरी को अस्पताल इलाज़ के लिए ले जाया गया। वही घटना के बाद मिले तहरीर के आधार पुलिस हरकत में आई और अस्पताल में पीड़िता व परिजनों से मिलकर घटना का जानकारी लिया।
वही पीड़ित परिजनों के अनुसार घटना उस समय घटित हुई जब पीड़िता बीती रात ओबरा सेक्टर 09 से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के एक लडके के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। फिर खदान से नीचे फेंक दिया गया। खदान में गिरने से किशोरी के मुंह, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने किशोरी को देखा और बाकी लोगों को घटना की जानकारी दी गई। तत्काल गंभीर रूप से घायल पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया कुछ देर बाद डायल 112 के पहुंचने पर घायल किशोरी को चो सामुदायिक केंद्र भर्ती कराया गया। जहां घण्टों इलाज़ के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
वही सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया लड़की ओबरा के सेक्टर 9 में रामलीला देखकर वापस अपने घर रात में लौट रही थी। उसी दौरान गांव के रहने वाले युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लड़की अभी कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं है। लड़की का बयान लिया जाएगा अगर कुछ होता है, तो धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि संदर्भित मामले में पीड़िता के पिता द्वारा चोपन थाने में मारपीट की घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिर भी घटना की गहनता से चोपन पुलिस जांच करेगी।

