UP Amroha News: हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की जांच हड़ताल,देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। पीड़ित, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बाइक मिस्त्री से 1 लाख 90 हजार की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लूट की वरदात को चोरी मे दर्ज कर लिया है।
बता दें कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी अमरपाल पुत्र जयपाल की नगर के पूठ रोड स्थित आत्माराम कुंड पर अमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात आठ बजे वह दुकान को बंद कर बाइक से अपने घर को लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक करनखाल पुल से 200 मीटर की दूरी पर स्थित झुरेरी मार्ग के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने मिस्त्री की बाइक में लात मार कर उसे झाड़ियों में गिरा दिया तथा बाइक के बैग में मौजूद थैले के भीतर रखे 1 लाख 90 हजार की नगदी को लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गये। लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जिस तरह से लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया गया है उससे बदमाशों के होंसले और बुलंद हो जाएंगे। लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

