UP Bijnor News: 6 arrested including wife and lover who got husband killed
UP Bijnor News: धामपुर पुलिस ने प्रवेन्द्र हत्या कांड का खुलासा करते हुए, मृतक की पत्नी उसके प्रेमी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले प्रवेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों से कराई थी पति की हत्या। पत्नी के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था मृतक पति।पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर सुक्खा के रहने वाले प्रवेन्दर पुत्र चंद्र प्रकाश की अज्ञात बदमाशो ने रविवार की देर शाम को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी।जब वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।शुरुआत में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी।मृतक प्रवेन्दर की मां ने उसकी पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रीति उसके प्रेमी संजय पुत्र भारत,मोहित पुत्र जयप्रकाश,सचिन पुत्र विजयपाल,हरिओम पुत्र सीताराम,अभिषेक पुत्र रमन सिंह, को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक मोबाइल और घटना में इस्तेमाल तमंचा और स्टील की रॉड बरामद की है।पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने बताया कि प्रीति और संजय की लगभग 12-13 साल से जान पहचान थी दोनों में दोस्ती थी प्रीति की शादी प्रवेन्दर से होने के बाद आरोपी संजय की मुलाकात प्रीति से नहीं हुई थी। उसने पूछताछ में बताया की करीब 9,10 महीने पहले प्रीति के बेटे की तबीयत खराब होने पर प्रिति अपने बेटे को लेकर उसकी दवाई दिलाने के लिए उसके क्लीनिक पर आई थी। उसी समय संजय ने प्रिति का नंबर लिया,और आपस में बातें करने लगे थे,प्रीति ने उसे बताया कि उसका पति प्रवेन्दर शराब पीने का आदि है,और शराब पीकर उसके साथ मार पीट करता है। पति की इस हरकत से बहुत दुखी है।इसी दौरान संजय ने प्रीति से अपने पति को छोड़कर उसके पास आने को कहा और 16 अक्टूबर को प्रिति अपने बच्चे को लेकर उसके पास आ गई थी। लेकिन बाद में परिजनों को पता चलने पर उसको वापस भेज दिया था। परिजनों को पता चलने के बाद दोनों में फिर से बातचीत नही हुई थी। लेकिन संजय ने प्रीति के पास एक मोबाइल सिम सहित भेज दिया,दोनो फिरसे बात करने लगे। उसके बाद दोनों ने मिलकर प्रवेन्दर को मारने की योजना बनाई,और प्रवेन्दर कि हत्या करदी।पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी उसके प्रेमी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

